S.K. Trivedi
गलत है-अपात्रों द्वारा अपने से 'सर' की उपाधि लेना, इसका अर्थ शिक्षक मान बैठना तथा किसी नाम के अंत में इसको रखकर, 'फलाँ सर', 'मैथ्स सर’ आदि कहना क्योंकि 'sir’ का अर्थ शिक्षक होता ही नहीं, तथा उपाधियाँ 'नाम के बाद' और आदरपूर्ण संबोधन का शब्द 'सर' 'नाम के साथ' आते ही नहीं। सही प्रयोग तो वह होता है जिसमें उपाधियाँ नाम के पहले और आदरपूर्ण संबोधन का शब्द 'सर' बिना नाम के ऐसे आते हैं-Sir Richard/Dr Mac/Prof Sen/Excuse me, sir/May I go, sir/Thank you, sir आदि। याद रखें 'सर' से संबोधित किए जाने मात्र से ही किसी को (जैसे ग्राहकों, शिक्षकों या ऑफिसर्स को) अपने नाम के अंत में 'सर' जोड़ने का अधिकार नहीं मिलता। अतः अपने नाम के अंत में 'सर' जोड़ने की गलती कारित-प्रसारित करने वालों को यह बताएँ, और स्वयं भी 'राजू सर', 'मैथ्स सर’, 'ईंगलिश सर' की जगह 'टीचर राजू', 'मैथ्स टीचर', 'ईंगलिश टीचर' आदि कहें, यह ध्यान रखते हुए कि 'ईंगलिश टीचर' का अर्थ 'अंग्रेज शिक्षक' और 'अंग्रेजी शिक्षक' दोनों होता है,जबकि 'टीचर ऑफ ईंगलिश' का एक ही अर्थ होगा- 'अंग्रेजी का शिक्षक'। अंत में यह भी जान लें कि लड़कियों/स्त्रियों हेतु Miss, Madam/Ma'am(मैडम/मैम) या Madame(मेडेम) का भी प्रयोग ठीक Sir जैसा ही होता है। गलत है- नब्बे दिवसीय या नब्बे दिन के कोर्स को '90 days course’ कहना क्योंकि 'दिवसीय' या 'दिन का' अर्थ देने के कारण यहाँ 'day' adjective का कार्य कर रहा noun अर्थात attributively used noun है जिसका plural नहीं बनाया जाता है, तथा यदि ऐसे noun का भी कोई adjective हो (जैसे यहाँ '90' है), तो स्पष्टता के लिए उस adjective के बाद hyphen भी लगाया जाता है। इस तरह से '90 days course’ की जगह ‘90-day course’ कहा जाना चाहिए। ध्यान दें कि बिना hyphen के '90 day course' का अर्थ 'नब्बे दिवसीय कोर्स' के अलावा 'नब्बे की संख्या में दिन का कोर्स' भी हो सकता है। इसी तरह से "A new school teacher" का अर्थ है "एक नया स्कूल शिक्षक" जबकि "A new-school teacher" का अर्थ होगा "एक नए स्कूल का शिक्षक"। Attributively used noun के बारे में लोग यह भी नहीं जानते कि इसका प्रयोग किसी एक शब्द-समूह में एक ही बार हो सकता है और वह भी तभी जब विशेषण व विशेष्य बनकर आए दोनों nouns के बीच सीधा, गहरा या तादात्म्य संबंध हो जैसा कि 'स्कूल-शिक्षक' या 'गेहूँ-आटा' में तो होता है, परंतु 'प्रयोग-वाक्य' या 'वाक्य-बुक' में नहीं। इसीलिए हम school teacher तथा wheat flour तो कह सकते हैं, परंतु DAILY USE ENGLISH SENTENCES AUDIO BOOK नहीं कह सकते। इसकी जगह An audio book on English sentences in daily use ही कहना पड़ेगा, अन्यथा article दोष के अलावा एक ही शब्द-समूह में दो-दो attributive प्रयोग और वह भी दोनों ही बार नजदीक संबंध न रखनेवाले nouns हेतु जैसी चार-पाँच गलतियाँ होंगी ही होंगी। गलत है- 'Opportunities galore’ को 'galore opportunities’ कहना क्योंकि 'galore' एक postpositively अर्थात विशेष्य के बाद प्रयोग किया जाने वाला शब्द होता है जिसे विशेष्य से पहले रखकर हम galore books या galore opportunities आदि नहीं कह सकते। गलत है- -st, -nd, -rd. -th जैसे English suffixes को किसी रोमन अंक के अंत में जोड़कर Ist, IInd, IIIrd आदि लिखना क्योंकि यह ठीक वैसा ही है जैसे हिंदी में अंग्रेजी का ing जोड़कर पढ़ing, खेलing आदि लिखना यद्यपि कई अन्य शब्दों पर भाषा-मिश्रण का यह दोष लागू नहीं भी होता। गलत है- 'Class 2nd/IInd' या 'वर्ग द्वितीय' आदि लिखना क्योंकि appositive की भूमिका वाले अंकों को adjective नहीं बनाया जा सकता। इन्हें 'Class 2/II' या 'वर्ग-2' ही कहें।
31/01/2026
"अंग्रेजी सीखने की नयी विधि इजाद की त्रिवेदी ने" -आज/93
"अंग्रेजी में अनुवाद की अनोखी विधि विकसित”-दैनिक जागरण/93
“....has used simple and new methods” -Prof. U.S. Rukhaiyar
"...marvel of marvels...for the learners and the specialists”–B.N.Pathak
“Steering clear of the thorny theories of prescriptive grammar..”-Prof.H.K. Pandey
एक पाठक का कथन अन्य पुस्तकों के बारे में- "खरीदता था पहाड़, निकलती थी वही पुरानी चुहिया" इस बुक के बारे में -"लाया गागर, पाया एक नया सागर"
23/01/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Pakaur