Guruji Gautam Rishi
24/05/2026
अत्यंत हर्ष एवं सौभाग्य का अवसर प्राप्त हुआ, जब श्री शिवोम मिश्रा जी एवं उनकी धर्मपत्नी जी का पावन आगमन अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य गुरुजी डॉ. गौतम ऋषि के निवास स्थान पर हुआ।
श्री शिवोम मिश्रा जी सनातन संस्कृति, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सनातन सेवा न्यास के माध्यम से वे समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों को सशक्त करने हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्यरत हैं। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर (गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया) के रूप में भी उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ में गुरुजी के प्रिय शिष्य श्री अभिषेक रंजन जी 10 न्यूज मुख्य संवादाता।
यह आध्यात्मिक एवं आत्मीय मिलन समाज, राष्ट्र, सनातन संस्कृति एवं युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस शुभ अवसर पर गुरुजी ने शाल, मोमेंटो, पुष्पगुच्छ एवं गौ-अंग रक्षक भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
दोनों महान विभूतियों का यह स्नेहपूर्ण मिलन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा, सकारात्मक विचार एवं प्रेरणा का संचार करेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करता रहे।
28/04/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Sector 121
Noida
201307