Adarsh Raj
19/07/2026
भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले अमर क्रांतिनायक मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनके अदम्य साहस, अद्वितीय राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान ने असंख्य देशवासियों के हृदय में स्वाधीनता की ज्योति प्रज्वलित की। उनका प्रेरणादायी जीवन और अमर त्याग देशवासियों को निरंतर राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता रहेगा।
05/07/2026
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर विनम्र नमन।
उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य किया। सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के प्रति रामविलास पासवान जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
01/07/2026
सभी चिकित्सक साथियों को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
स्वस्थ समाज के निर्माण में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अभिनंदनीय है।
आप सभी चिकित्सा सेवा के इस ईश्वरीय कार्य को सदैव अटूट सेवा भावना व समर्पण के साथ करते रहें, यही कामना है।
01/07/2026
सभी कर्मशील और निष्ठावान चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भारत की आर्थिक प्रगति एवं उन्नति में आपके ज्ञान, अनुभव, परिश्रम का अभूतपूर्व योगदान है।
आप सदैव ऐसे ही अपने अप्रतिम ज्ञान एवं परिश्रम से देश की अर्थव्यवस्था को नवगति प्रदान करते रहें, यही शुभेच्छा है।
30/06/2026
'हूल दिवस' पर जनजातीय गौरव, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
सिद्धो-कान्हू, चाँद-भैरव और फूलो-झानो जैसे महान वीरों का त्याग और अपनी संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उनका योगदान हमारे इतिहास की अमूल्य धरोहर है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Sector 41
Noida
201303