FAWN NEWS
: बरेली जंक्शन पर जीआरपी के सिपाही हरिओम ने सीपीआर देकर रेल यात्री की बचाई जान। गया के दिनेश मोनिया अमृत भारत एक्सप्रेस से बरेली आए थे। जंक्शन पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया। सिपाही की तत्परता से यात्री की जान बच गई।
15/07/2025
: इज्जतनगर मंडल के मथुरा छावनी पर कार्यरत मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक श्री नन्द सिंह मीणा जयपुर से गोमतीनगर जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19715 में कार्यरत थे। गाड़ी के गोमतीनगर स्टेशन पहुँचने पर उन्हें सूचना मिली कि एक यात्री गाड़ी से उतरते समय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। श्री मीणा ने तत्परता दिखाते हुए कोच पर जाकर देखा कि एक यात्री प्लेटफार्म एवं कोच के मध्य घायल अवस्था में पड़ा है। उन्होंने तत्काल आरपीएफ एवं कोच अटेंडेंट की सहायता से यात्री को ट्रेन के नीचे से निकाल कर शीघ्र अस्पताल भिजवाया। उनकी इस तत्परता एवं सूझ-बूझ से एक घायल यात्री को समय से शीघ्र चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सकी। घायल यात्री की मदद करने वाले रेल कर्मियों को उनके परिजनों ने कंठ मुक्त से प्रसंशा करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।
05/07/2025
: अम्बेडकरनगर के आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा-सेक्टर ढोल बाजवा ग्राम हरपुर में पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम चरण पाल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव मौजूद रहे।
प्रद्युम्न यादव ने संबोधित करते हुए बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में आरक्षण दिया है। 'प्रभुत्ववादी एवं उनके साथियों ने संविधान की समीक्षा के नाम पर आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं।यह लोग नौकरी में आरक्षण का हक़ मारने की बार-बार साजिश रच रहे हैं। इस लिए आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए।
भाजपा की सरकार में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी, बुनकर सभी वर्ग के लोग परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। दलितों, शोषितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों एवं अन्य वर्गों के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। इस मौके पर श्रीरमाशंकर , संजयपाल ,मनोज बाबूराम आर्यन पाल शुभम यादव पीयूष यादव दिव्यम यादव हर्षित यादव बबलू डॉ मक्की अनिल यादव गुलाब, प्रिंस यादव हरिवंश शशिकांत निषाद निखिल यादव श्रीनाथ गौतम राहुल यादव, मनीष प्रजापति, सुरजीत आदि लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे ।
Samajwadi Party Akhilesh Yadav
30/06/2025
सपाईयों ने उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में दिया धरना
: बाजपुर 30 जून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति से गुस्साये समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव की अगुवाई में उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में धरना देकर सीएम पुष्कर सिंह धामी व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।अरविन्द यादव ने कहा कि दिनाँक 28/06/2025 की रात्रि सांप के डसने से गंभीर अवस्था में एक महिला को उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लाया गया, लेकिन इमरजेंसी में चिकित्सक मौजूद न होने पर उपचार के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेटी जाँच करवाकर दोषियों के विरूध्द उचित कानूनी कार्यवाही करने की माँग की। उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में कुल 66 पद हैं, जिसमें से 35 पद रिक्त होने के चलते आम जन को उप जिला चिकित्सालय का कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। चिकित्सकों के अभाव में आम जन चिकित्सा सुविधा हेतु दर-दर की ठोकरें खा रहा है और प्राईवेट अस्पतालों में आर्थिक शोषण का शिकार हो रहा है। उप जिला चिकित्सालय में रिक्त 35 पदों को तत्काल भरा जायें। कोरोना काल में करीब 82 लाख रूपये की लागत से उप जिला चिकित्सालय परिसर में बना 400 एलपीएम का पीएसए आक्सीजन प्लांट आज तक संचालित नहीं हो सका। उन्होंने आक्सीजन प्लांट को तत्काल शुरू करवाने की माँग की। सपाईयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय माँगपत्र चिकित्सा अधीक्षक पी.डी.गुप्ता को सौंपा। इस मौके पर अमित कुमार, उज्जवल सिंह, अरविन्द दिवाकर,
मो.आज़म दबीर रजा, मौ. आजम, दीपक कुमार, सादक अली, शीशपाल यादव, असद, शिवा, अंश यादव, आदित्य प्रजापति, अमन कुमार, बबलू, अमन प्रजापति, शोभित, परवेज हैदर, वंशु, अफरोज आदि थे।
Samajwadi Party Akhilesh Yadav
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Noida