NetraKumbh2025
14/04/2026
डॉ अंबेडकर जयन्ती
"बाबासाहेब के आदर्श हम सभी को एक उज्जवल और अधिक समावेशी भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करें।
अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!"
31/03/2026
महावीर जयंती के पावन अवसर पर, अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों का पालन करते हुए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर का "जियो और जीने दो" का संदेश आपके जीवन में प्रेम, शांति और करुणा का प्रकाश फैलाए।
सक्षम - समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल
नागपुर
26/03/2026
*सक्षम विंध्य महोत्सव*
पिछले दो वर्षों से काशी प्रांत के मीरजापुर जिला में स्थित विंध्याचल शक्ति पीठ में सक्षम काशी प्रांत द्वारा *सक्षम विंध्य महोत्सव* का सतत आयोजन किया जाता है। इस चैत्र नवरात्रि में भी सक्षम विंध्य महोत्सव का आयोजन 19 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 के मध्य किया गया। सक्षम विंध्य महोत्सव का उद्घाटन मीरजापुर विंध्याचल नगरपालिका के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर केसरी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रांत दिव्यांग सेवा केंद्र प्रभारी श्री राजेश जी ने किया। इस अवसर पर प्रांत की महिला प्रमुख श्रीमती राधा सिंह सहित जिला के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, दोनों सहसचिव तथा जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सक्षम विंध्य महोत्सव के दौरान प्रथम चार दिवस साह आई हॉस्पिटल के सहयोग से कुल 8 सदस्यी डॉक्टरों एवं तकनीशियन की टीम द्वारा महोत्सव में दर्शनार्थियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण करके उन्हें आवश्यक निःशुल्क औषधि एवं चश्मा प्रदान किया गया। महोत्सव के दौरान 604 चश्मा का निःशुल्क वितरण किया गया।कुल 27 लोगों को हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन हेतु अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बुलाया गया। तत्पश्चात 5 वें दिन सक्षम के चेतना एवं धीमहि प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ताओं एवं दिव्यांगों के पालकों को श्रीमती डॉक्टर नीला विशालाक्षी द्वारा इन दोनों प्रकार के दिव्यांगता के पहचान हेतु प्रारंभिक लक्षण एवं समसामयिक निदान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महोत्सव की इसी कड़ी में विंध्यधाम के नजदीक स्थित मुज़ेहरा गांव में भी एक आई कैंप का आयोजन किया गया, उक्त कैंप में 534 लोगो के आंखों का निःशुल्क परीक्षण कर निःशुल्क औषधि का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर 304 सदस्यों को निःशुल्क चश्मा का वितरण भी किया गया। दिनांक 25 मार्च को प्रथम सत्र में जिला के दिव्यांगों को उपलब्ध सरकारी सहायता, दिव्यांगता प्रमाणपत्र,udid कार्ड, निरामया कार्ड बनवाने संबंधी जानकारी एवं उसके लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शाम को दूसरे सत्र में समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन सत्र में दिव्यांगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रांत सचिव श्री घनश्याम पाण्डेय, प्रांत उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र जी, प्रांत धीमहि प्रमुख श्रीमती डॉ विशालाक्षी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर सच्चिदानंद पाठक , जिला सचिव चंद्रमा प्रसाद, जिला सहसचिव श्री विनोद पांडे एवं श्री विनोद गिरी ने भी आवश्यक जानकारी सभी उपस्थितियों को दिया। जिला महिला प्रमुख श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सक्षम विंध्य महोत्सव पूर्णता को प्राप्त हुआ। संबंधित फोटो इस रिपोर्ट के साथ संलग्न है।
सादर
प्रांत सचिव, काशी प्रांत
*सक्षम महाकौशल प्रांत द्वारा विशेष पहल*
सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र, जबलपुर, द्वारा श्रवण बाधित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ------
2 से 12 वर्ष के श्रवण बाधित बच्चों के लिए
Early Intervention एवं Basic Sign Language Classes
शुरू हो गई हैं
📍 स्थान: सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र
(पोहा एंड शेड्स, रानीताल चौक, जबलपुर)
हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा अपनी भाषा सीखे, समझे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।
आइए, अपने बच्चे को उसकी भाषा से जोड़ें —
ताकि कोई भी बच्चा सीखने से वंचित न रहे।
संपर्क करें:
अक्षय सोनी
सह सचिव
सक्षम महाकौशल प्रांत
📞 8349579766
👉 आज ही अपने बच्चे का नामांकन कराएं
21/03/2026
14/03/2026
Ek Diwaseeya Netra Kumbh Ayojit Ho Raha hai Jaipur Shahar Mai Pehli Baar 🙏🏻! कृपयाआइए और अपने नेत्रों की जाँच कराइये!
10/03/2026
एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर!
29th March, 2026
09/03/2026
जयपुर शहर मैं पहली बार एक दिवसीय नेत्र जाँच महा शिविर!
29th March, 2026
Lokdevta Baba Ramdev Netra Kumbh- 2025 Ramdevra, Rajasthan Journey of A spectacle!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Website
Address
Visual TechnoIogies India Private Limited D 350, Sector 63
Noida
201307