Jaypanee Singh Rajpoot
04/07/2026
Siya Case ने एक बात तो साफ़ कर दी...
आज बहुत से लड़कों की सबसे बड़ी गलती ये है कि वो प्यार और obsession में फर्क ही नहीं समझते।
Relationship बचाने के चक्कर में अपनी self-respect, time, career, family, friends... सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो जितना ज़्यादा झुकेंगे, उतना ज़्यादा प्यार मिलेगा।
Reality बिल्कुल उल्टी है।
जो इंसान तुम्हारी इज़्ज़त नहीं करता, उसे जितना ज़्यादा chase करोगे, उतना ही वो तुम्हें for granted लेगा।
याद रखो...
Love ≠ Self Respect खो देना।
अगर कोई बार-बार insult करे, manipulate करे, cheat करे या सिर्फ़ इस्तेमाल करे, तो उसे प्यार का नाम मत दो। ऐसे रिश्ते से निकल जाना ही समझदारी है।
किसी लड़की को देवी बनाकर मत पूजो। और किसी लड़की को villain मानकर सभी लड़कियों को भी मत जज करो। अच्छी और बुरी सोच दोनों तरफ़ होती है।
एक मर्द की पहचान इस बात से नहीं होती कि वो किसी के पीछे कितना रोया, बल्कि इस बात से होती है कि गलत इंसान को पहचानकर कब आगे बढ़ गया।
अपनी emotions उन लोगों के लिए बचाकर रखो जो सच में तुम्हारी value करते हैं—माता-पिता, भाई-बहन, दोस्त, और वो इंसान जो तुम्हें उतना ही सम्मान दे जितना तुम उसे देते हो।
Relationship में प्यार ज़रूरी है, लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है Respect, Trust और Loyalty।
जिस दिन ये तीनों खत्म हो जाएँ, उस दिन रिश्ता खत्म कर देना बेहतर है। खुद को खत्म मत करना।
याद रखो...
Self Respect > One-Sided Love.
Attachment ठीक है, लेकिन किसी के बिना जी नहीं सकते वाली सोच सबसे बड़ा trap है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Address
Noida