Upaz
23/05/2024
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं 🌸
भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें करुणा, ज्ञान और शांति की ओर प्रेरित करती हैं । आईए इस पवित्र दिन पर, हम अपने जीवन और हमारे समुदायों में सामंजस्य और समृद्धि लाने का प्रयास करें।
#बुद्धपूर्णिमा #शांति #ज्ञान #करुणा #उपज
15/05/2024
बीज की गुणवत्ता कृषि सफलता का मूल है, जो उपज, फसल स्वास्थ्य और समग्र उत्पादकता को प्रभावित करती है। आप कृषि में बीज की गुणवत्ता को कितना महत्वपूर्ण मानते हैं?
#बीज_गुणवत्ता #कृषि_उत्पादकता #कृषि #उपज ृषि ्वास्थ्य
06/05/2024
क्या आप जानते हैं कि किसान होने के कई फायदे होते हैं ,जैसे की:
1. आत्मनिर्भरता: किसान स्वयं अपनी खेती और उत्पादन के साथ अपनी आत्मनिर्भरता का अनुभव करते हैं।
2. आर्थिक स्थिरता: खेती से किसान अच्छी आय कमा सकते हैं और अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
3. खुशहाल जीवन: खेती करने से किसान एक साथ अपने परिवार के साथ खुशहाल और संतुष्ट जीवन बिता सकते हैं।
4. प्राकृतिक संरक्षण: खेती विविधता को बढ़ावा देती है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करती है।
5. राष्ट्रीय विकास में योगदान: खेती राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और आर्थिक विकास में सहायक होती है।
इन फायदों के साथ, किसान अपनी मेहनत और तपस्या से हमारे देश को आहार प्रदान करते हैं और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
यही अनुभव साझा किया हमारी सोशल मीडिया टीम से उपज किसान ब्रह्मदेव राय जी ने जोकि हमारी अजनकोट साइट से हैं । लगभग 10 एकड़ खेत में गेंहू ,मक्का ,दलहन ,आलू ,विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाने का अनुभव अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं ।
50 वर्षीय ब्रह्मदेव राय जी पारिवारिक और व्यक्ति कारणों के चलते कक्षा 8 तक ही शिक्षा प्राप्त कर पाए । पत्नि गायत्री देवी के सहयोग से इनका गृहस्थी आज खुशहाल है ।
उपज फील्ड ऑफिसर मधुप कुमार जी के मार्गदर्शन में ब्रह्मदेव राय अपनी खेती की सारी समस्याओं का हल आज आसानी से प्राप्त कर लेते हैं ।
किसानों को न तो अब खेती के लिए पूंजी की समस्या से जूझना पड़ता है न ही उत्तम बीज,खाद आदि के लिए भटकने की कोई आवश्यकता है । उपज फील्ड ऑफिसर सीधे किसानों को उनके द्वारा ऑर्डर किए गए उत्पादों को उनके गांव तक डिस्ट्रीब्यूट करवा देते हैं । यह भी उल्लेखनीय है की सभी किसानों को समूह से जोड़ा जाता है और सारी प्रक्रिया ई-साइन से पूर्ण की जाती है । सारे वित्तीय लेन देन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाती है ।
हम गर्व करते हैं कि उपज उन्नत कृषि उन्नत कृषक के लिए प्रतिबद्ध है ।
फार्मर फर्स्ट ।
#किसान #खेती #योगदान #उपज #कृषि #कृषक
29/04/2024
आज परिचय करवाते हैं हमारी अजनाकोट साइट के एक किसान भाई से , तिवारी उपज किसान समूह से 48 वर्षीय संजय कुमार तिवारी ।
हमारी सोशल मीडिया टीम से बड़े ही उत्साह से बातचीत करते हुए संजय जी ने बताया की वह अपने गांव से काफी प्रेम करते हैं और उसकी साफ सुथरी हवा में रहना पसंद करते हैं बनिस्पत ऊंची ऊंची कांक्रीट से बनी इमारतों के जंगल में ।
इन्होंने बी. ए. तक शिक्षा भी प्राप्त की है जिसका इस्तेमाल अपनी कृषि को उत्तम बनाने में करते हैं । पत्नि अर्चना जो की शिक्षिका हैं अपने तीन बच्चों को अच्छी परवरिश देती हैं और अपने पति संजय जी का हर संघर्ष में साथ देती हैं ।
संजय कुमार अपने लगभग ५ एकड़ के खेत में गेंहू,मक्का आदि की फसल लेते हैं ,और एक फसल से लगभग 50 हजार तक की आय एक सीजन में हो जाती है । खेती के साथ ही यह पशुपालन भी करते हैं और आम ,लीची के इनके बागीचे भी हैं।
इनके फील्ड ऑफिसर मधुप कुमार समय समय पर फील्ड विजिट कर इनका मार्गदर्शन करते रहते हैं । साथ ही सभी किसान भाई अपने समूह में भी आपस में चर्चा कर उन्नत कृषि की ओर अग्रसर हैं । उपज़ एक ऐसा समुदाय है जो किसानों को जोड़ता है और उन्हें एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मौका देता है।
संजय जी का व्यक्तित्व और अनुशासन की भावना उन्हें सफलता की और अग्रसर करती है।
उपज़ के साथ जुड़कर अपनी कृषि यात्रा को और अधिक सुगम बनाएं। उपज़ आपको विशेषज्ञ सलाह, उच्चतम गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरक आदि की पहुंच प्रदान करेगा, वो भी बिना किसी अग्रिम भुगतान के । आप हमारे पैकेज का भुगतान आसान किस्तों में कर सकते हैं ।
Happy Farming
28/04/2024
खाद ,बीज़ आदि को क्रय करने की समस्या से निज़ात और साथ ही इनकी उचित कीमत आसान किस्तों में जमा कराने की सुविधा । समय समय पर उपज कंपनी के फील्ड ऑफीसर्स किसान भाईयों को खेती से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं । साथ ही प्रशिक्षण और क्वालिटी खाद बीज़ की उपलब्धता से आप करें अच्छी उपज प्राप्त ।
आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी की उपज कंपनी से समय पर मिले उर्वरक ,बीज़ , आवश्यक सलाह से अब तक हज़ारों कृषक परिवार को अपनी पैदावार बढ़ाने में काफी मदद मिली है तथा किसी भी प्रकार से वित्तिय परेशानी से निज़ात ।
आज ही जुड़ें उपज से ।
#उपज #खेती #खेतीबाड़ी #पशुपालन #कृषि #आय #खुशी
17/04/2024
राम नवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏 भगवान राम के जन्मोत्सव पर आपके घर में खुशियाँ, शांति और समृद्धि का आगमन हो। 🌺 #रामनवमी #जयश्रीराम
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the establishment
Telephone
Website
Address
Noida