Live Focus News
30/03/2026
*माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 132वें एपिसोड का श्रवण किया गया*.
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण श्री ओमवीर अवाना जी (जिला महामंत्री, नोएडा महानगर भाजपा) के निवास बी-215, सेक्टर-26, नोएडा पर किया गया।
*इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेजा गुर्जर जी ने भी कार्यक्रम का श्रवण किया*.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता एवं एकाग्रता के साथ सुना तथा समाज, राष्ट्र एवं जनकल्याण से जुड़े उनके प्रेरणादायी संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
“मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को समाजहित, जनभागीदारी, स्वच्छता, नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया, जिससे उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं नागरिक अत्यंत प्रेरित हुए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिराम भगत जी, संदीप उपाध्याय जी, दुर्वेश तंवर जी, रवि अग्रवाल जी, अमित अवाना जी, महेश जोशी जी, विनीत अरोड़ा जी, अजीत सिंह जी, महेश बाबू जी, दीपक अवाना जी, एस.पी. गुप्ता जी एवं जगदीश डोडियाल जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“हम और आप मिलकर लिखेंगे सम्मान की एक नई कहानी…
एक ऐसी कहानी —
जिसके शीर्षक होंगा“समाज और मानव सेवा”
जहाँ हर पंक्ति में होगा समर्पण, संवेदना और राष्ट्रहित।
जी हाँ, हम और आप मिलकर एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी प्रतिभा और कर्म से
राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया है।
हम ऐसे महान व्यक्तित्वों को
“जन नायक चौ. देवी लाल जन-सेवा पुरस्कार”
से सम्मानित करेंगे —
ताकि उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणा बन सकें।
आइए, मिलकर ऐसी प्रतिभाओं को खोजें,
उन्हें सम्मान तक पहुँचाएँ,
और इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनें।
अगर आप किसी ऐसे व्यक्तित्व को जानते हैं जो मानवता, समाज और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है,
तो उनकी जानकारी हमसे साझा करें।
आइए, साथ मिलकर सेवा, संस्कार और समर्पण की यह नई कहानी लिखें।
#जननायकचौदेवीलाल #जनसेवापुरस्कार #समाजसेवा #मानवता #सम्मानकीनईकहानी
27/06/2025
संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच एवं सहयोगी संस्था लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25 जून 2025 को कंस्टीट्यूशन क्लब एनेक्सी सभागार , रफी मार्ग , नई दिल्ली में आपातकाल दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश के कई हिस्सों से पधारे लोकतंत्र के लिए संघर्षरत जेपी सेनानियों के सान्निध्य में एक सम्मेलन एवं संवाद गोष्ठी आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राम प्रवेश सिंह ने अध्यक्षता की और स्वागत समिति आयोजन के अध्यक्ष ,
इस अवसर पर संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के दिल्ली प्रदेश संयोजक श्री राकेश सिंह , श्री अन्ना जी राजेदार, स्वामी देवेंद्र चैतन्य , नारी शक्ति की प्रतीक डॉ. आशा जी , श्री दीन दयाल अग्रवाल इत्यादि ने संबोधित किया।
इस संवाद गोष्ठी के माध्यम से मुख्य अतिथि भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर , केन्द्र सरकार में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में गांधी स्मृति दर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्य नारायण जटिया , देश के जाने माने समाज विज्ञानी श्री सुनील देवघर , प्रसिद्ध पत्रकार एवं दूरदर्शन के पूर्व अपर महानिदेशक श्री सुधांश रंजन इत्यादि ने एकमत से अपनी राय रखते हुए कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व भारत की अस्मिता , स्वतंत्रता , संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार और लोकतंत्र को निरस्त कर एक तानाशाही शासन थोपने के कुचक्र से छुटकारा दिलाने , संविधान की सुरक्षा , लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने एवं इंदिरा शासन के दमनचक्र से मुक्ति दिलाने में लाखों लोगों का त्याग , बलिदान एवं उत्सर्ग से नई पीढ़ियों को अवगत कराना है।
उपरोक कार्यक्रम में पूरा हॉल खचाखच भरा हुआ था और दिल्ली से काफी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
भवदीय
राम प्रवेश सिंह , राष्ट्रीय संयोजक , संपूर्ण क्रांति मंच
सूरज मंडल , कार्यकारी अध्यक्ष , संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच एवं पूर्व सांसद
अभय सिन्हा , राष्ट्रीय महासचिव , लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Noida
201303