NavGrah
Fertility Boosting Foods: फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए ये 5 फूड्स हैं सबसे अच्छे,जानें सेवन के सही तरीके।
ऐसे लोग जिनकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी हो या जो बहुत अधिक मेहनत करते हैं उन लोगों को कई बार फिजिकल इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।
इंफर्टिलिटी या नपुंसकता एक गम्भीर समस्या है और मौजूदा समय में प्रजनन की उम्र वाले लोगों में यह बहुत अधिक देखती जा रही है। फर्टिलिटी या प्रजनन क्षमता कम होने के कारण बहुत से कपल्स अपना परिवार आगे बढ़ाने का सपना पूरा नहीं कर पाते। इसकी एक बड़ी वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल है जिसमें तनाव बहुत अधिक हो, संतुलित और पौष्टिक खानपान की कमी हो, नींद पूरी ना हो और लोग मानसिक और शारीरिक स्तर पर कमजोर, थके हुए और हताश महसूस करें। वर्तमान में ज्यादातर लोग ऐसा ही जीवन जी रहे हैं और इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ रही लाइफस्टाइल डिजिजेज के साथ-साथ इंफर्टिलिटी से पीड़ित लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?
आयुर्वेद के मुताबिक, इंफर्टिलिटी के 2 प्रकार होते हैं। पहली-फिजिकल इंफर्टिलिटी या शारीरिक नपुंसकता और दूसरी मेंटल इंफर्टिलिटी या मानसिक नपुंसकता। मेंटल इंफर्टिलिटी में स्ट्रेस, एंग्जायटी और अन्य मानसिक कारणों से समस्याएं आती हैं तो वहीं, फिजिकल इंफर्टिलिटी में शारीरिक कमजोरी जैसे कारणों से गर्भधारण में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे लोग जिनकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी हो या जो बहुत अधिक मेहनत करते हैं उन लोगों को कई बार फिजिकल इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।
आयुर्वेदिक तरीकों से इंफर्टिलिटी की समस्या का इलाज किया जा सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं जो फर्टिलिटी बढ़ाने में कारगर मानी जाती हैं। इसके अलावा आयुर्वेद सही आहार-विहार और हेल्दी लाइफस्टाइल की सलाह देता है। फर्टिलिटी बढ़ाने वाले फूड्स की बात की जाए तो हमारे आसपास आसानी से मिल जाने वाली और भारतीय भोजन में शामिल की जाने वाली कुछ चीजें फर्टिलिटी बढ़ाने का काम कर सकती हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
आइए जानें उन फूड्स के बारे में: https://youtu.be/4mkEaTkEQrQ
NavGrah MahhaGuru NavGrah Private Limited
90/60 से भी कम हो गया है ब्लड प्रेशर लेवल तो पानी में एक चुटकी मिलाकर पिएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा, तुरंत नॉर्मल होगा Low BP
https://youtu.be/p39lFGNQbx4
स्वस्थ शरीर के लिए रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका रक्तचाप 120/80 है तो इसका मतलब चिंता की बात नहीं है। यह एक सामान्य स्थिति है। लेकिन जब किसी व्यक्ति का रक्तचाप 90/60 से कम हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में इसे लो बीपी (Low BP) या हाइपोटेंशन कहा जाता है। यदि किसी भी व्यक्ति की ब्लड प्रेशर रीडिंग सामान्य मानक से कम है तो उसे निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है। अगर आप भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, हम आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, जिसका नाम सेंधा नमक (Himalayan Salt or Rock Salt) है! जी हां, सेंधा नमक वाला पानी (Sendha Namak Ka Pani) पीने से ना सिर्फ आपका लो ब्लड प्रेशर सामान्य रहेगा बल्कि इसके सेवन से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। आइए विस्तार से जानते हैं।
MahhaGuru NavGrah Private Limited NavGrah
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Noida