Human News
19/12/2023
*शरिया कानून यहां लागू नहीं होने देंगे, हमारे कल्चर से कहीं मैच नहीं करता', इटालियन PM जॉर्जिया मेलोनी की चरमपंथ पर दो टूक*
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने इस्लाम पर बड़ा बयान देते हुए सऊदी अरब पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि इटली में इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों को सऊदी अरब से फंडिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब एक ऐसा देश है, जहां शरिया कानून लागू है.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने इस्लाम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यूरोप में इस्लाम को बढ़ावा देने की एक प्रक्रिया चल रही है. यह यूरोप के शहरों को मूल्यों के खिलाफ है. मेलोनी ने सऊदी अरब पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सऊदी अरब इटली में इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों (Islamic cultural centers) को आर्थिक मदद मुहैया करा रहा है. सऊदी को लेकर उन्होंने कहा कि उस देश में शरिया कानून लागू है.
इटली की पीएम ने आगे कहा,'इस्लामिक संस्कृति की एक निश्चित व्याख्या और हमारी सभ्यता के अधिकारों और मूल्यों के बीच अनुकूलता की समस्या है. यह बात छिपी नहीं है कि इटली के ज्यादातर इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों को सऊदी अरब फंडिंग कर रहा है. सऊदी अरब में शरिया लागू है और शरिया का मतलब है व्यभिचार पर पत्थर मारना, मजहब को छोड़ने पर मौत की सजा, समलैंगिकता के लिए भी मौत. मेरा मानना है कि यह प्रश्न पूछे जाने चाहिए, जिसका सामान्यीकरण नहीं किया जाना चाहिए.'
इटली की पहली महिला PM हैं मेलोनी
बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. वो एक धुर दक्षिणपंथी नेता हैं. वो धुर दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' से हैं. जॉर्जिया मेलोनी साल 2008 में 31 साल की उम्र में इटली की सबसे युवा मंत्री बनी थीं. इसके चार साल बाद यानी साल 2012 में उन्होंने ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी बनाई.
05/12/2023
Cyclonic weather; situation on Monday in Mylapore areas badly hit.
These are very brief notes on the ground situation in Mylapore zone as notcied on Monday, December 4 morning, even as the Met Department updated on the cyclone that was to hit the east coast late Monday or early Tesday.
< Stretch from Warren Road junction to St Mary’s Road point flooded – 4 ft water.
पिछले 17 दिनों से इस देश के 41 लोग उत्तराखण्ड की एक टनल में फँसे हुए हैं
🔹उसपर किसी का कोई ख़ास ध्यान नहीं गया. प्रचारमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त थे, मीडिया बिना उनके कहाँ फटकने वाला था?
🔹फिर धीरे धीरे चार राज्यों में चुनाव प्रचार समापन की और आया तब टनल में फँसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन मतलब बचाव के कार्य की कुछ बातें सुनाई देने लगीं
🔹गाजे बाजे के साथ मीडिया वहाँ पर यह दिखाने पहुँच गया कि बचाव का काम कैसे हो रहा है. यह चर्चा नहीं हुई कि इस सुरंग की क्या viability है, कौन सी कंपनी बना रही है, उसका क्या ट्रैक रिकॉर्ड है, क्या पहाड़ों में इस तरह के स्ट्रक्चर बनने चाहिए?
🔹एक साहेब आये भी, उन्होंने कहा क्रिसमस तक का वक़्त लग सकता है. बचाव अभियान के लिए इस्तेमाल की जा रही ऑगर मशीन के हिस्से टूटकर मलबे में घंस गए थे, जिसके वजह से बचाव कार्य में रुकावट आ गई.
🔹अंततोगत्वा भारतीय सेना की ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ के समूह ‘मद्रास सैपर्स’ ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान सम्भाल ली है और अब मैन्युअल ड्रिलिंग करके फंसे हुए लोगों को निकाला जायेगा
🔹सुना टनल के बाहर हलचलें बढ़ गई हैं, लगता है प्रचार थमने के बाद महामानव भी फ्री हो कर पहुँचने वाले हैं.
🔹पुलिस ब्रीफ़िंग के साथ ही सड़क वग़ैरह भी समतल की जा रही है, वो सब हो रहा है जो ऑपरेशन ख़त्म होने से पहले होता है
🔸🔸ईश्वर सबको सुरक्षित रखे और सब सही सलामत अपने घर वापस पहुँचे
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Sector 62
Noida
201012