Noida Updates

Noida Updates

Share

18/07/2022

ससुराल में एक सप्ताह से कमरे में बंधक बनाकर रखी गई महिला को मायके वालों ने दादरी पुलिस के सहयोग से मुक्त करा लिया। बेरहम ससुरालवालों ने महिला को भूखे-प्यासे रखा, जिससे महिला की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मायके वालों की ओर से महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की गई है।

दादरी नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी बिशन स्वरूप गोयल ने बेटी सुषमा की शादी बुलदंशहर के औरंगाबाद निवासी युवक के साथ करीब पांच साल पहले की थी। कुछ दिन बाद युवक के छोटे भाई की कैंसर से मौत हो गई थी। आरोप है कि दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के वजह से सुषमा का पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। कई बार उसे समझाया बुझाया भी गया, लेकिन दूसरी महिला से संबंध होने वजह से सुषमा को वह परेशान करता रहता था।

18/07/2022

अदालत के आदेश पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में 27 हजार रुपये नहीं लौटाने पर धोखाधड़ी और जान से माने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नमन मदान ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी मां ऊषा मदान बीएचईएल में काम करती थीं। वह सेक्टर-17 स्थित बीएचईएल विश टाऊन में रहती थी। उनकी माता की दोस्ती सेक्टर-26 में रहने वाली अनुपमा पाटिल से हो गई। आरोप है कि अनुपमा ने उनकी मां से लैब खोलने के लिए वर्ष 2013 से 2017 तक कुल 40 लाख रुपये लिए। उन्होंने वर्ष 2019 तक कुछ रुपये वापस कर दिए। वर्ष 2020 में उनकी मां ऊषा मदान की कैंसर से मौत हो गई।

18/07/2022

भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) ने रविवार को आईसीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आईसीएससी दसवीं में ग्रेनो के सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र सार्थक सहगल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है, जबकि छात्रा निआ पुरोहित ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान और छात्र नितिन पांडेय का 97.04 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है।

आईसीएससी दसवीं का रविवार को परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल फादर अल्विन पिंटो ने बताया कि आईसीएससी दसवीं की 216 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें सभी सफल रहे। सार्थक सहगल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सार्थक स्कूल के साथ ही जिले के टॉपर बने हैं। स्कूल में 42 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Ithum Building
Noida