singh.nimo

singh.nimo

Share

24/12/2020

Happy customer Ritika form Mumbai ☺☺

20/12/2020

Weight Loss Tips

सर्दियाें के दिनाें में शरीर की पाचन क्षमता प्राकृतिक रूप से मजबूत हाे जाती है। आैर ये आपके लिए माेटापा घटाने का सबसे अच्छा माैका है। सर्दी में व्यक्ति की फिजिकल एक्टिविटी जिस तरह कम हो जाती है वैसे ही चटपटा, तलाभुना, घी डली दाल, गर्मागर्म कड़ी या ऑफिस में चाय के साथ गर्मागर्म समोसा खाने की इच्छा बढ़ती है। इससे वजन बढ़ने लगता है। इस दौरान डाइट में कुछ बदलाव करने से जल्द ही माेटापा घटाया जा सकता है, आइए जानते हैं इसके बारे में :-
डाइट प्लान ( Weight Loss Diet Plan)
सुबह: दो गिलास गुनगुना पानी।
नाश्ता: एक गिलास दूध के साथ कम तेल में बना पोहा, दो इडली या हरी चटनी व खीरा, टमाटर की स्लाइस से भरी दो ब्रेड खा सकते हैं। इसके अलावा बिना चीनी के दूध में भीगा ओट्स या मूसली व एक उबला अंडा खाएं।
थोड़ी देर बाद: थोड़े सूखे मेवों के साथ एक कप ग्रीन टी, फल या एक गिलास ताजा सब्जियों (टमाटर, गाजर, लौकी) का जूस।
लंच: 1-2 बाजरे की रोटी (ज्वार, मक्का या बाजरे से मिक्स), ब्राउन राइज, कम तेल में पका पालक, मेथी, बथुआ व सरसों का साग, साबुत अनाज, दालें या वेजिटेबल रायता।
स्नैक्स: कम चीनी वाला दूध व चीनी डली हुई एक कप हर्बल-टी या अदरक-तुलसी चाय साथ में चना, कुरमुरा, खाखरा आदि।
डिनर: (7-30 से 8 बजे के बीच)- सलाद के साथ एक कटोरी वेजिटेबल सूप, उबली सब्जियां, दाल के साथ 1-2 मिस्सी या मल्टीग्रेन रोटी, एक कटोरी मूंग दाल व चावल से बनी खिचड़ी या हल्की डाइट लें।
वर्कआउट ( Weight Loss Workout )
सर्दियों में वजन के साथ भूख नियंत्रित रखने, हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता सही करने के लिए 45 - 60 मिनट रेगुलर एक्सरसाइज करें। वर्कआउट ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा घटाने और अच्छी नींद के लिए मददगार है। इससे शरीर का तापमान सामान्य रहकर मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। कम तापमान के कारण यदि आप ठंडे वातावरण में वर्कआउट नहीं कर सकते हैं तो घर में योग, एरोबिक्स, स्कीपिंग कर सकते हैं।
ध्यान रखें ( Tips To Brun Belly Fat Fast )
- शहद-गुड़ सीमित मात्रा से ज्यादा न लें। साबुत व छिलके वाली दालें ज्यादा खाएं।
- पीने, चाय बनाने और दही जमाने के लिए बिना मलाई वाला दूध प्रयोग में लें।
- तेल और नमक का प्रयोग सीमित करें।
- दिनभर में तीन लीटर पानी जरूर पीएं।
- सूप या अदरक वाली चाय पी सकते हैं।

13/12/2020

- यूरिक ऐसिड को कन्ट्रोल में रखने का सबसे अच्छा उपाय पानी है। पानी यूरिक ऐसिड को पतला करता है और किडनी को उत्तेजित करता है जिससे शरीर से यूरिक ऐसिड मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाता है।

2- सेब का सिरका शरीर से यूरिक ऐसिड को हटाने में मदद करता हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुणों के कारण यह शरीर में क्षारीय ऐसिड संतुलन को बनाए रखता है। इसका सिरका ब्लड के पीएच वॉल्यूम को बढ़ाकर यूरिक ऐसिड को कम करने में मदद करता है।

3- अल्फा-अल्फा में कई तरह के विटामिन होते हैं, लेकिन यह सीरम यूरिक ऐसिड के स्तर को कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा अल्फा-अल्फा में एक पॉवरफुल अल्कलीजिंग गुण भी है, जो पीएच स्तर को बढ़ाकर यूरिक ऐसिड क्रिस्टल को शरीर से दूर करता है।

4- ब्लैक चेरी और चेरी का जूस यूरिक ऐसिड से होने वाली गठिया या किडनी स्टोन की समस्या में अच्छा है। ब्लैक चेरी यूरिक ऐसिड के सीरम स्तर को कम कर जोड़ों और किडनी से क्रिस्टल को दूर करने में मदद करता है। इसमें ऐंटीऑक्सीडेंट और ऐंटी इंफ्लेमेंटरी गुण भी होते हैं, जो यूरिक ऐसिड को कम करने में मदद करते हैं।

5- जैतून के तेल में बना आहार शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें विटमिन ई की भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो यूरिक ऐसिड का लेवल कम करता है।

6- आलू, मटर, मशरूम, बैंगन और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से यूरिक ऐसिड नॉर्मल रहता है।

7- मसूर की दाल, बीन्स, सोयाबीन और टोफू आदि यूरिक ऐसिड को कम करते हैं।

8- ओट्स, ब्राउन राइस और जौ से भी यूरिक ऐसिड को नियंत्रित किया जा सकता है।

9- बेकिंग सोडा यानी बाइकार्बोनेट ऑफ़ सोडा यूरिक ऐसिड का स्तर कम करने के लिए बेहतरीन उपाय है। बेकिंग सोडा शरीर में प्राकृतिक अल्कलाइन स्तर को बनाए रखता है और यूरिक ऐसिड को और अधिक घुलनशील बना देता है, जिससे यूरिक ऐसिड किडनी द्वारा आसानी से बाहर हो जाता है। हाई ब्लड प्रशर के मरीजों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

10-सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस लेना चाहिए। नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक यूरिक ऐसिड को खत्म करता है।

11- अजवाइन में दर्द दूर करने वाले ऐंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसलिए यह पेशाब से संबंधित विकार को दूर करने में मदद करती है।

12- कम फैट वाला दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स यूरिक ऐसिड को कम करते हैं।

13- फाइबर युक्त पदार्थ जैसे मक्का, सूखे मेवे इत्यादि से भी यूरिक ऐसिड को कन्ट्रोल में रखा जा सकता है।

14- लौकी के जूस से भी यूरिक ऐसिड कम होता है।

15- ऐंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर चीजें जैसे अंगूर, लाल शिमला मिर्च इत्यादि का सेवन करने से भी यूरिक ऐसिड को कम किया जा सकता है।

16- गाजर और चुकंदर का जूस पीने से भी शरीर में पीएच लेवल बढ़ता है और यूरिक ऐसिड कम होता है।

17- विटामिन सी वाले फल जैसे आंवला, अमरूद इत्यादि खाने से भी यूरिक ऐसिड कम होता है।

18- ब्रोकली में फाइबर और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से यूरिक ऐसिड को कन्ट्रोल में रखा जा सकता है।

19- रोजाना नारियल पानी पीने से भी यूरिक ऐसिड कम होता है।

20- एलोवेरा जूस में आंवले का रस मिलाकर पीने से यूरिक ऐसिड नॉर्मल रहता है।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in New Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


New Delhi

Opening Hours

Monday 9am - 10:30pm
Tuesday 9am - 10:30pm
Wednesday 9am - 10:30pm
Thursday 9am - 10:30pm
Friday 9am - 10:30pm
Saturday 9am - 10:30pm
Sunday 9am - 10:30pm