SS Samaachaar
तस्करों पर शिकंजा: जीआरपी एएसआई अफीम सप्लाई के आरोप में जीरन पुलिस की गिरफ्त में, शामगढ़ थाना प्रभारी पर षड्यंत्र के आरोप
10/07/2026
50 हजार की रिश्वत लेते जिला आपूर्ति कार्यालय का बाबू लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा
27 लाख के सेवानिवृत्ति भुगतान के एवज में मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत, लोकायुक्त उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई जारी
आगर। लोकायुक्त संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कार्यालय, आगर में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी लेखपाल मनीष कुमार पंडया को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, जावरा (रतलाम) निवासी विजय कुमार बोरसिया ने 8 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद कुमार यादव को लिखित शिकायत देकर बताया था कि उनके पिता गोवर्धन लाल, जो जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय आगर से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी ग्रेच्युटी, बीमा, अवकाश नकदीकरण सहित करीब 27 लाख रुपये की सेवानिवृत्ति राशि जारी करने के बदले कार्यालय के बाबू मनीष कुमार पंडया द्वारा डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत की जांच निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैप दल का गठन किया गया।
गुरुवार, 10 जुलाई 2026 को योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय आरोपी मनीष कुमार पंडया को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी थी।
10 सदस्यीय टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
इस ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत तथा आरक्षक श्याम शर्मा, इसरार, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम सहित कुल 10 सदस्यीय लोकायुक्त टीम शामिल रही।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत लोकायुक्त उज्जैन के मोबाइल 9425103975 अथवा शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर कर सकते हैं।
जंगली सुअर का आतंक: महिला-पुरुष समेत 5 लोगों पर हमला, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
पत्नी ने खोला कमरे का दरवाजा तो उड़े होश: जामा मस्जिद क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, शामिलाना कुएं और देवरे की जमीन बचाने की मांग लेकर कलेक्टर कार्यालय में धरने पर बैठा परिवार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patwa Complex, Privet Bus Stand Ke Pas Neemuch
Neemuch
458441