Arun Kumar
आज नगरोटा बगवाँ विधानसभा के मंडल नगरोटा और मंडल बड़ोह में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रम को संबोधित किया।
13/10/2025
पिछले कल नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विपिन सिंह परमार जी का आना हुआ।।
विपिन सिंह परमार जी के साथ भाई सरोज मेहता जी के सुपुत्र की शादी में जाना हुआ जहां पहुंचकर नव वर बधू व परिवारजनों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।।
10/10/2025
मेरे विधानसभा क्षेत्र नगरोटा के बड़ोह की ग्राम पंचायत जन्दराह से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी जी को भारतीय सेना में कैप्टन बनने की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आपकी इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और युवा पीढ़ी के लिए यह एक प्रेरणा है ।।
मैं आशीष चौधरी जी के परिवार व उनके अध्यापकों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।।
गली गली।।
मेरे अपने।।
जय श्री राम 🚩🚩🚩🚩
09/10/2025
दुखद समाचार ।।
आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है की हमारे पूजनीय पूर्व हेड मास्टर श्री जुल्फीराम ( Z R )शर्मा जी का 90 बर्ष की आयु में आज सुबह 10:30 बजे दुखद निधन हो गया वह अपने समय में एक बहुत ही मजबूत कबड्डी के कोच और एक अच्छे अध्यापक रहे हैं।।
शारीरिक और मानसिक तौर पर वह एक बहुत मजबूत इन्सान थे। बो एक अच्छे शिकारी भी रहे हैं अपने अंतिम समय तक स्वंय अपने खेतों में काम करते थे।।
लेकिन पिछले कुछ समय से वह बीमार थे परिवार ने हर संभव कोशिश की लेकिन जो भगवान को मंजूर होता है उसमें इंसान का बस नहीं चलता आप सभी से ये निवेदन है कि आज शाम 4:00 बजे दिनांक 9 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार बालू नौण मटियारी नगरोटा बगवां में होना निश्चित हुआ है अतः उनकी अंतिम यात्रा में हम सब शामिल होकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करे। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिवार के प्रति हम सब की संवेदनाएं।।
ओम शांति।।
07/10/2025
दुखद समाचार ।।
बहुत ही दुख के साथ आप सभी को यह बता रहा हूं की पिछले कल रात क़ो भाई विशन दास वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटोग्राफर वार्ड नंबर 4 नगरोटा बगवां की धर्मपत्नी श्रीमती विमला देवी जी का 54 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी परंतु विशन जी की लगातार अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज करवाने के बावजूद भी उनको नहीं बचाया जा सका आज उनका अंतिम संस्कार मटियारी स्थित नौण शमशान घाट नगरोटा में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।।
भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और विशन जी के शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें मेरी गहरी संवेदनाएं समस्त परिवार के साथ हैं।
ओम शांति।।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Nagrota Bagwan
Nagrota
176047