A.k Raj Aryan
12/12/2025
कुछ लोग !!
न सोचा है मन ने
रात सोयेंगे जब
सुबह की आमद
पर मिलेंगे कुछ लम्हें
अपनेपन के !
ता-उम्र लग जाती
खुशियाँ बटोरने में
किसी के चंद बोल ही दे जाते
पल सुकून के !!
मिलते हैं कुछ ऐसे लोग
न होता है नाता कोई
सहसा देखकर सामने
मुस्कुराहट बिखरती है
लबों पे हल्के से !!
जैसे सांझ में जगे दीया
गहन अन्धकार में
और समाहित करे
भीतर दर्द और दुआ दोनों
जगमगा उठती है दुनिया
"पूर्णिमा" में ऐसे!!
#डॉ.पूर्णिमा राय, पंजाब
Want your business to be the top-listed Media Company in Muzaffarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Muzaffarpur