Dharma devdas team

Dharma devdas team

Share

05/04/2026

सच्ची लोकतंत्र वही है जिसमें समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी समान अधिकार और सम्मान मिले।"
​आधुनिक भारत के शिल्पकार और करोड़ों लोगों के प्रेरणापुंज बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 💐

27/01/2026

हमारा उद्देश्य (Our Mission)
"हमारा उद्देश्य समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को न केवल शिक्षित करना है, बल्कि उनमें तर्कसंगत सोच, संवैधानिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता का संचार करना है। हम एक ऐसे समावेशी शैक्षिक वातावरण का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ हर बच्चा अपनी आर्थिक स्थिति से परे जाकर अपने सपनों को साकार कर सके और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके।"

संयोजक का संदेश (Message from the National Convener)
"शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो"
साथियों और प्रिय विद्यार्थियों,
शिक्षा केवल साक्षरता नहीं है, बल्कि वह हथियार है जो गुलामी की बेड़ियों को काटता है और आत्म-सम्मान का मार्ग प्रशस्त करता है। बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा।
अम्बेडकर शरणम् शिक्षण संस्थान में हमारा प्रयास केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि हम आपके भीतर उस चेतना को जगाना चाहते हैं जो आपको समाज में बराबरी का हक दिला सके। हम जानते हैं कि राह कठिन है, लेकिन जब इरादे मजबूत हों और संकल्प नेक हो, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती।
आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे शिक्षित समाज की नींव रखें जहाँ ज्ञान का प्रकाश हर घर तक पहुँचे।
जय भीम, जय भारत!
धर्मा देवदास
राष्ट्रीय संयोजक,
अम्बेडकर शरणम् शिक्षण संस्थान

Want your organization to be the top-listed Government Service in Muzaffarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Muzaffarpur