Kapil Dev Aggarwal
26/04/2026
कुछ दिन पहले ही National Archives of India ने एक विशेष portal पर एक अनोखा डेटाबेस साझा किया है। इस संस्था ने 20 करोड़ से भी ज्यादा अमूल्य दस्तावेजों को digitize कर सार्वजनिक किया है। इनमें से कुछ तो बहुत ही दिलचस्प हैं। 7वीं शताब्दी की गिलगित पांडुलिपियां भोजपत्र पर लिखी हुई हैं। यहां आपको 8वीं शताब्दी का एक रोचक ग्रंथ श्री भुवलय भी देखने को मिलेगा।
जो लोग नेताजी सुभाष के बड़े प्रशंसक हैं उनके लिए यहाँ नेताजी के जीवन, आजाद हिन्द फौज और उनके भाषण से जुड़े कई documents हैं। आपको पंडित मदन मोहन मालवीय जी उनसे जुड़े कई documents भी मिलेंगे। इनमें BHU की स्थापना और हिन्दी साहित्य सम्मेलन से जुड़ी अहम जानकारियाँ हैं।
कुछ ही दिन बाद 9 मई को 'पोच्चीशे बोइशाख' के अवसर पर हम गुरुदेव टैगोर की जन्म-जयंती मनाएंगे। गुरुदेव बहु-आयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक महान लेखक और विचारक तो थे ही, उन्होंने कई प्रसिद्ध संस्थानों को भी आकार दिया।
-मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी
26/04/2026
हमारे परमाणु वैज्ञानिकों ने एक बड़ी उपलब्धि से भारत का गौरव बढ़ाया है। तमिलनाडु के कलपक्कम में Fast Breeder Reactor ने Criticality हासिल कर ली है। भारत की nuclear energy journey में यह एक ऐतिहासिक milestone है और बड़ी बात ये भी कि परमाणु reactor पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है। मुझे मार्च 2024 का वह समय याद है, जब मैं कलपक्कम में reactor की core loading का साक्षी बना था। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने, भारत के परमाणु कार्यक्रम में अपना अमूल्य योगदान दिया है। देशवासियों का जीवन बेहतर और आसान बनाने के लिए उनका यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है।
भारत ने हाल ही में पवन-ऊर्जा यानी Wind Energy में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब भारत का wind energy generation capacity 56 gigawatt से अधिक हो चुकी है। पिछले एक साल में ही करीब 6 gigawatt नई क्षमता जुड़ी है। भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी है। ये सिर्फ पर्यावरण की बात नहीं है, ये हमारे भविष्य की सुरक्षा है। इसमें हम सबकी भूमिका है। हमें बिजली बचानी है, हमें स्वच्छ ऊर्जा, clean energy अपनानी है।
-मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी
26/04/2026
उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सेवा एवं संकल्प की गौरवशाली परंपरा आज एक नवीन, प्रेरणादायी अध्याय में प्रवेश कर रही है।
नागरिक सुरक्षा के सुदृढ़ संकल्प के साथ 60,244 आरक्षी (नागरिक पुलिस) — सीधी भर्ती 2025 बैच — ने आज लखनऊ में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में कर्तव्य-पथ पर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होने की शपथ ग्रहण की।
इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर परेड का निरीक्षण करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, माननीय श्री MYogiAdityanath जी ने उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया, साथ ही उन्हें राष्ट्र एवं समाज की सेवा हेतु समर्पित रहने का संदेश दिया।
Chief Minister Office Uttar Pradesh
Yogi Adityanath Office
UP Police
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Uttar Pradesh
BJP Muzaffarnagar
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
203/1/3, North Civil Line, Sadar Bazar
Muzaffarnagar
251001