SALMAN SAYEED
"नीट पेपर लीक रोकने का मोदी सरकार का नया नुस्खा—'Telegram बैन'।
मतलब, चोर को पकड़ने की हिम्मत नहीं, तो पीड़ित का ही रास्ता बंद कर दो!
लाखों छात्र इसी टेलीग्राम पर पढ़ते हैं, नोट्स लेते हैं और तैयारी करते हैं। इसे बंद करना समाधान नहीं, बल्कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश है। सबको पता है कि असली पेपर लीक माफिया टेलीग्राम पर नहीं, बल्कि सरकार की नाक के नीचे, सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है।
तलाशी लो, जेबें काटो, या पूरे इंटरनेट को बंद कर दो—दिखावे से पेपर लीक नहीं रुकेगा! मोदी जी, दिखावा छोड़िए, माफिया पर वार कीजिए।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करें, वरना देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा।
नीट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार की विफलता ने आज एक और होनहार बेटी की जान ले ली। दिल्ली में तैयारी कर रही अलवर के भनोखर गांव की रेणु मीणा की आत्महत्या की खबर दिल दहला देने वाली है।
सिस्टम की लापरवाही से टूटकर अब तक 9 छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं—चाहे वो उमेश माली हों, प्रदीप मेघवाल हों या अब रेणु। जो बच्चे कल देश के भविष्य और मरीजों के मसीहा बनने वाले थे, आज वे इस 'फेल सिस्टम' के कारण अपनी जान देने को मजबूर हैं। आख़िर मोदी सरकार कब तक इन मौतों का तमाशा देखती रहेगी? युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ और कितना बर्दाश्त किया जाए?
16/06/2026
डीजल पर ₹14 लीटर और ATF पर ₹12.50 प्रति लीटर बढ़ी एक्पोर्ट ड्यूटी ⚠️
आज केराना के मुशायरे में शिरकत कर दिल को बेहद सुकून और खुशी मिली। आप सभी सम्मानित साथियों का मोहब्बत, अपनापन और ख़ुलूस के लिए दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूँ। आपकी बेपनाह मोहब्बत और सम्मान मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उम्मीद है कि आप सभी का यह स्नेह और सहयोग आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।
📍केराना
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Muzaffarnagar