Atal Academy

Atal Academy

Share

25/10/2025

कविता :- मैं मोर हूं
Mai mor hu mai nachta hu
Savan me chhamchham
-------------------------------------------------------------
मैं मोर हूं, मैं नाचता हूं, सावन में छमछम,
मेरे जंगल में, जब बारिश, होती है थमथम।

पंख है मेरा रंग बिरंगा, इसको मैं लहराता हूं,
सिर पर मेरे, ताज कलंगी, सबके मन को भाता हूं।
डर के मैं घबराता बिजली, करती जो चमचम,
मैं मोर हूं, मैं नाचता हूं, सावन में छमछम।

चंद्रगुप्त ने सिक्कों पर, मुझको ही छपवाया था,
शाहजहाँ ने, मयूर सिंहासन, मुझसा ही बनवाया था।
नाचन मेरे मन को भावे, बारिश हो झमझम,
मैं मोर हूं, मैं नाचता हूं, सावन में छमछम।

भारत ने राष्ट्रीयता का, मुझको है अधिकार दिया,
भारत के, भावुक लोगो ने, मुझको दिल से प्यार किया।
कृष्ण मुकुट पे शोभा देता, रहुंगा मैं जमजम,
मैं मोर हूं, मैं नाचता हूं, सावन मे छमछम।

तिवारी विवेकानंद "गीतकार"
Cont.:- 9022226053

Want your school to be the top-listed School/college in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ekta Nagar, Kandivali West
Mumbai
400067

Opening Hours

Monday 5pm - 9pm
Tuesday 5pm - 9pm
Wednesday 5pm - 9pm
Thursday 5pm - 9pm
Friday 5pm - 9pm
Saturday 5pm - 9pm
Sunday 10am - 6pm