STAMBH Foundation

STAMBH Foundation

Share

01/01/2026

*स्तंभ फाउंडेशन की ओर से सस्नेह अभिवादन 💐*
*नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ*

मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर, भायंदर से लगभग 113 किमी दूर स्थित वनवासी कल्याण केंद्र, तलासरी में लगभग *160 बालक-बालिकाएँ आश्रम में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।*
ये बच्चे सुविधाओं से नहीं, संघर्षों से भरे जीवन से आते हैं— पर उनकी आँखों में सीखने की चमक, आगे बढ़ने का सपना और अपने परिवार व समाज के लिए कुछ करने की आशा आज भी जीवित है।
प्रतिवर्ष की भाँति, इस वर्ष भी स्तंभ फाउंडेशन के सदस्य दिनांक 25 जनवरी 2026 को वनवासी आश्रम का भ्रमण कर इन बच्चों के जीवन में *थोड़ा स्नेह, थोड़ी सुविधा और बहुत सारा विश्वास* जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, दानदाताओं के सहयोग से आवश्यक सामग्री प्रदान करने का संकल्प स्तंभ फाउंडेशन द्वारा लिया गया है।
🙏 आपका छोटा-सा सहयोग किसी बच्चे की बड़ी ज़रूरत पूरी कर सकता है।
आप बैंक माध्यम से या सामग्री के रूप में सहयोग कर
इन बच्चों के भविष्य को मजबूत आधार दे सकते हैं।

*सहयोग हेतु कृपया संपर्क करें—*
9594 551133 / 9594 661133

*स्तंभ फाउंडेशन ✨*
एक-दूसरे से प्रेरित

16/06/2025

स्तंभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग
स्तंभ फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट "उत्कर्ष" के अंतर्गत सेवा वस्तियों में कार्यरत अभ्यासिकाओं की शिक्षिकाओं के लिए एक विशेष शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण तीन सत्रों में संपन्न हुआ, जिनमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के तीन सत्र इस प्रकार रहे:
प्रथम सत्र : श्री दयानंद किल्चे सर द्वारा लिया गया।
द्वितीय सत्र : श्री बालाजी जी द्वारा संपन्न किया गया।
तृतीय सत्र : श्री अतुल कारखानिस जी द्वारा प्रभावशाली रूप से संपन्न किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षिकाओं को शैक्षणिक कौशल के साथ-साथ सेवा भाव की दृष्टि से भी सशक्त बनाना, उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि करना तथा उन्हें नई शिक्षण विधियों से परिचित कराना था।

प्रशिक्षण वर्ग में सभी अभ्यासिकाओं की शिक्षिकाएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं एवं सत्रों में सक्रिय सहभाग लिया। इसके साथ ही, स्तंभ फाउंडेशन की संचालक टीम की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक तथा प्रभावशाली बना दिया।

16/06/2025

स्तंभ फाउंडेशन द्वारा नोटबुक वितरण कार्यक्रम
स्तंभ फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट "उत्कर्ष" के अंतर्गत सेवा वस्तियों में अध्ययनरत अभ्यासिकाओं के विद्यार्थियों के लिए नोटबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री ओमप्रकाश गाड़ोदिया जी एवं अग्रवाल सज्जन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
स्तंभ फाउंडेशन के माध्यम से इन सेवा वस्तियों में अभ्यासिकाओं के द्वारा केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से भी परिचित कराया जाता है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक्स वितरित की गईं, जिससे उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सहयोग मिला।
कार्यक्रम में श्री ओमप्रकाश गाड़ोदिया जी, श्री विजय कोल्हे जी – उत्तन विविधलक्षी शिक्षण संस्था से, श्री बालाजी – स्पार्क संस्था से एवं श्रीमती मयूरी घाडगे – स्तंभ फाउंडेशन से प्रमुख लोगो की उपस्थिति थी।
इस अवसर ने न केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी सशक्त किया और पढ़ाई के प्रति उत्साह को नई ऊर्जा दी।

01/03/2025

✨ प्रकल्प उत्कर्ष अंतर्गत यशस्वी उपक्रम ✨

स्तंभ फाउंडेशन तर्फे प्रकल्प उत्कर्ष अंतर्गत १६ फेब्रुवारी २०२५ रोजी टॉपर अकॅडमी, सेकंडरी स्कूलजवळ येथे दहावीच्या विद्यार्थ्यांसाठी प्रेरणादायी उपक्रम यशस्वीपणे संपन्न झाला.

विद्यार्थ्यांना परीक्षेसाठी प्रोत्साहित करण्यासाठी आणि त्यांच्या आत्मविश्वासात वाढ करण्यासाठी पेन आणि चॉकलेट वाटप करण्यात आले.

दहावीच्या सर्व विद्यार्थ्यांना त्यांच्या आगामी परीक्षांसाठी खूप खूप शुभेच्छा! स्तंभ फाउंडेशन शिक्षण आणि सकारात्मक उपक्रमांद्वारे विद्यार्थ्यांना सक्षम करण्यासाठी कायम कटिबद्ध आहे.

#प्रकल्पउत्कर्ष #स्टंभफाउंडेशन #विद्यार्थ्यांसाठीप्रोत्साहन #शिक्षणसर्वांसाठी

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Mumbai
401101