Memon Network
01/06/2026
कोकण की सरज़मीं पर मेमन समाज के लिए एक नई तारीख़ लिखी जा रही है।
वर्ल्ड मेमन ऑर्गनाइजेशन के माध्यम से चिपलून में पहले से संचालित इक़रा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी एवं सेकेंडरी स्कूल को टेकओवर करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
यह केवल एक शैक्षणिक निर्णय नहीं, बल्कि पूरे कोकणवासियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और ख़ास तौर पर मेमन कम्युनिटी के लिए फ़ख़्र और ख़ुशी का अवसर है।
कोकण की धरती पर पहली मर्तबा मेमन कम्युनिटी द्वारा किसी शैक्षणिक संस्था को संचालित करने की ठोस पहल की जा रही है, जो आने वाली नस्लों के लिए रोशनी का मीनार साबित होगी।
इस महान और दूरदर्शी प्रयास को
Dr. Haseen Aghadi – अध्यक्ष, WMO
Mr. Ehsan Gadawala – ट्रस्टी, WMO
Mr. Sharif Memon – महासचिव, WMO
Mr. Shabbir Patca – कोषाध्यक्ष, WMO
की सक्रिय रहनुमाई और मार्गदर्शन में अंजाम दिया जा रहा है।
साथ ही, मेमन समाज के सम्मानित वरिष्ठजन अनुभवी और मार्गदर्शक व्यक्तित्वों की अध्यक्षता एवं सरपरस्ती से यह कार्य और भी मज़बूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
✨ यह पहल सिर्फ़ एक स्कूल का टेकओवर नहीं, बल्कि तालीम, तरक़्क़ी और समाजी ज़िम्मेदारी की एक नई शुरुआत है।
Memoni Boli Mithi Boli Memoni food
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Mohammad Ali Road
Mumbai
400003