My Multai

My Multai

Share

25/02/2026

💔 एक माँ का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता…
यदि ड्यूटी के दौरान लापरवाही या दुर्व्यवहार से नवजात की जान गई है, तो यह बेहद गंभीर विषय है।

अस्पताल भरोसे की जगह होते हैं, भय की नहीं।

जरूरी है कि—
🔹 पूरी घटना की निष्पक्ष जांच हो
🔹 जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो
🔹 भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के पुख्ता इंतज़ाम हों
स्वास्थ्य व्यवस्था में संवेदनशीलता और जवाबदेही ही असली सेवा है।
#माँ_का_सम्मान #न्याय_की_आवाज़

04/02/2026

देश की 70% आबादी पर यह सरकार का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार है।

भारत–अमेरिका के बीच प्रस्तावित एग्रीकल्चर ट्रेड डील लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन इसके दूरगामी और विनाशकारी परिणामों को लेकर भारतीय किसानों की चिंताएँ और गहरी हो गई हैं।

अमेरिकी कृषि को भारी सरकारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत का किसान पहले से ही उच्च लागत, कर्ज़ और अनिश्चित बाज़ार से जूझ रहा है।
ऐसे में अगर सस्ते अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत में आए, तो
➡️ देशी फसलों के दाम गिरेंगे
➡️ MSP और कमजोर होगी
➡️ सबसे बड़ा नुकसान छोटे और सीमांत किसानों को होगा

यह डील आयात निर्भरता बढ़ाने, कॉरपोरेट नियंत्रण मजबूत करने और किसान की सौदेबाज़ी शक्ति खत्म करने की दिशा में एक खतरनाक कदम है।

इसके असर सिर्फ किसान की आमदनी तक सीमित नहीं रहेंगे—
यह खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश की आत्मनिर्भरता पर भी सीधा खतरा है।

किसान विकास के विरोधी नहीं हैं,
लेकिन किसानों की सहमति और संरक्षण के बिना किया गया कोई भी समझौता
👉 किसान हित में नहीं हो सकता।

04/02/2026

मैं निशा बांगरे हूं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की पूर्व एसडीएम, यानी डिप्टी कलेक्टर। विधानसभा चुनाव के समय मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया, क्योंकि चुनाव लड़कर समाज के वंचित तबकों के लिए कुछ करना चाहती थी। लेकिन न तो मुझे टिकट मिला और न ही मैं चुनाव लड़ सकी। आज न मैं डिप्टी कलेक्टर हूं, न विधायक। ऐसा लगता है जैसे ज़िंदगी मुझे कम से कम दस साल पीछे ले गई हो।
लोग पूछते हैं कि इतना अच्छा पद छोड़ने की ज़रूरत क्या थी। कुछ लोग इसे बेवकूफी भी कहते हैं। लेकिन मेरा सपना था कि सत्ता में जाकर ज़मीनी स्तर पर बदलाव करूं। अफ़सोस, मैं अपनी ही लड़ाई पूरी नहीं लड़ पाई।
मैं एक मां हूं, एक बेटी और एक पत्नी भी। एक भरा-पूरा परिवार है, लेकिन भीतर एक खालीपन है। मैं अनुसूचित जाति समुदाय से आती हूं, जहां पीढ़ियों से भेदभाव का सामना करना पड़ा। मेरे पिता ने तमाम मुश्किलों के बावजूद पढ़ाई की और लेक्चरर बने। उसी संघर्ष की दूसरी पीढ़ी मैं हूं—गांव की पहली लड़की जो इंजीनियर बनी और फिर डिप्टी कलेक्टर।
कॉर्पोरेट नौकरी के साथ मैंने एमपीपीएससी की तैयारी की और 2018 में चयन हुआ। बतौर एसडीएम जब गांवों में काम किया, तो लगा कि मैं लोगों के जीवन में सचमुच बदलाव ला सकती हूं। वहीं से राजनीति में जाने का विचार मजबूत हुआ। लोगों ने भी मुझे नेता के रूप में देखना शुरू किया।
लेकिन इस्तीफा देने के बाद हालात मेरे पक्ष में नहीं आए। आज मैं घर पर हूं, बेरोज़गार हूं और पांच साल के बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित रहती हूं। न पर्याप्त बचत है, न सुरक्षित भविष्य।
फिर भी हार मानना मेरे स्वभाव में नहीं है। अब मेरी लड़ाई सामाजिक ढांचे में बदलाव की है। हालात चाहे जैसे हों, मैं इस संघर्ष को आगे बढ़ाऊंगी—क्योंकि यही मेरे जीवन का उद्देश्य है।

31/08/2025

आस्था, विश्वास, समर्पण,,🙏🚩
भक्ति की कोई सीमा नहीं होती..
कलयुग में नाचने गाने वालों को ज्यादा सपोर्ट है आप सबने देखा कि कभी किसी गरीब की तस्वीर वायरल नहीं हुई भगवान के साथ🚩

Want your business to be the top-listed Media Company in Multai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Ramnagar, Tapti Ward
Multai
460661