Govt P G College Multai M P

Govt P G College Multai M P

Share

Photos from Govt P G College Multai M P's post 23/01/2026

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को महाविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16th National Voters' Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया।

चूंकि 25 जनवरी को रविवार (अवकाश) है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज संस्था के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिलकर लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की 'मतदाता शपथ' ग्रहण की।

इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट“ (Mera Bharat, Mera Vote) हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करती है। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त और जागरूक लोकतंत्र का निर्माण करें।

📍 थीम: मेरा भारत, मेरा वोट 🗓 दिनांक: 23 जनवरी 2026

Photos from Govt P G College Multai M P's post 15/12/2025

मुलताई के युवाओं, अब समय है अपने सपनों को नई उड़ान देने का। शासकीय महाविद्यालय मुलताई (Govt. College Multai) आप सभी का स्वागत करने के लिए तैयार है।

✨ क्यों चुनें मुलताई गवर्नमेंट कॉलेज? ✅ अनुभवी और योग्य शिक्षक (Qualified Faculty) ✅ बेहतर शैक्षणिक माहौल ✅ छात्रवृत्ति (Scholarship) की सुविधा ✅ खेल और अन्य गतिविधियां (Sports & NCC/NSS)

आइए, 'कॉलेज चलो अभियान' का हिस्सा बनें और शिक्षा की अलख जगाएं। अपने दोस्तों को भी टैग करें और उन्हें भी साथ लाएं! 📚🚀

📍 स्थान: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुलताई 🔗 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

07/02/2025
Photos from Govt P G College Multai M P's post 06/02/2025

आज दिनांक 06/02/25 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा शासन के निर्देशानुसार कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत ब्रीफिंग सत्र तथा वीडियो का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर भीमराव बारस्कर के द्वारा किया गया तथा उन्होंने युवा शक्ति मिशन के विषय में उपस्थित विद्यार्थियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस सत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इसमें विद्यार्थियों को मिशन के उद्देश्य, लक्ष्य तथा लक्षित पांच स्तंभों के बारे में विस्तार से पी पी टी के माध्यम से समझाया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि युवा शक्ति मिशन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा सशक्तिकरण के विजन की दिशा में सार्थक पहला है जिसके क्रियान्वयन से युवाओं को जन सहभागिता के माध्यम से सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनमें सक्षम तथा कुशल नेतृत्व के गुण विकसित किए जाएंगे। इस मिशन का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में 12 जनवरी 2025 को युवा दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के GYAN पर ध्यान को रखते हुए किया गया। PPT के माध्यम से विस्तार से जानकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार हनोते के द्वारा दी गई तथा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार झाड़े के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Want your school to be the top-listed School/college in Multai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Near Railway Station Chandora Khurd Road Multai Dist. Betul
Multai
460661

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm