Navjyoti Charitable trust
23/03/2025
23/03/2025
वक्त दान रक्त दान प्रोजेक्ट मैनेज बाई नवज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट ने शहीदी दिवस* पर आज दिनांक *23 मार्च 2025* दिन *रविवार* को *नोबेल ब्लड बैंक* के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य *विशाल त्यागी जी* और *रक्त दान, वक्त दान* की टीम ने रक्तदान के महत्व के संदर्भ में आम जनता कों जागरूक किया।
स्वैच्छिक रक्तदाताओं की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद लगभग *52 यूनिट* से अधिक रक्त एकत्र किया गया। आज सर्वप्रथम रक्त दान का श्रेय *"श्री दीपक शर्मा जी"* पायल मैडीकल स्टोर जी को जाता है।
इस रक्तदान शिविर में विभिन्न जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगो ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित कर *"एक भारत, श्रेष्ठ भारत"* के विचार को बल दिया।। *वक्त दान रक्त दान* की टीम ने सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र और उपहार से सम्मानित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आज के इस समारोह में नवज्योति चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्य *धीरज मलिक, नीरू मलिक, भरत भाई, दीपक सांगवान, प्रदीप चौधरी जी, रक्तदान वक्तदान ग्रुप से अखिलेश शर्मा जी, वैभव शर्मा जी, अमन जी, रिंकू भाई, छवि बहन, दीपा चौहान, राजीव चौधरी जी, MSPA से सुशील सोम, विशाल त्यागी जी, दीपक मुकारी जी, नोबेल ब्लड बैंक से नितिन चौधरी, सना बहन, अकरम जी आदि उपस्थित रहे।
*मै जय मलिक नवज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट का* सदस्य कैंप में आये हुए आप सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद करता हूँ, और आशा करता हूँ कि भविष्य में आप इसी प्रकार सहयोग देते रहेंगे।
धन्यवाद
जय मलिक
*नवज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Fafrana Road Dharampuri Near Punchwati Factory
Modinagar
201204