Anjli Shing
02/04/2026
News:- बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। 8 महिलाओं की मौके पर ही भीड़ में दबने से मौत हो गई, जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के कारण मंदिर में मेला लगा था, जहां करीब 25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।
भीड़ अधिक होने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो जल्द ही भगदड़ में बदल गई। मंदिर का गर्भगृह छोटा होने और बैरिकेडिंग या पुलिस तैनाती नहीं होने से हालात बिगड़ गए। कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एंबुलेंस पहुंचने में भी देरी हुई।
हादसे के समय नालंदा में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए 2500 जवान तैनात थे, जबकि मंदिर में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। घटना के बाद मंदिर और मेला बंद करा दिया गया है। SHO को सस्पेंड किया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6 लाख और केंद्र ने 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Modinagar
201204