GK Job

GK Job

Share

02/02/2020

एसएमई बैंकिंग
* अगर आप भी कॉर्पोरेट सेक्टर में अपने करियर को नया आयाम देना चाहते हैं, तो एसएमई बैंकर के रूप में करियर का आगाज कर सकते हैं
* अब सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा जैसे कुछ प्रफेशनल कोर्स भी प्रचलन में आ गए हैं
* यह कोर्स प्राइवेट बैंकों के एसएमई सेक्टर में करियर की राह आसान तो करता ही है और साथ ही रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का शुरू किया गया ट्रेडएक्स में भी आप आवेदन कर सकते हैं
* एसएमई बैंकिंग यानी स्माल एंड मीडियम इंटरप्रायसेस बैंकिंग
* यह बैंकिंग सेक्टर उन व्यापारियों के लिए काम करता है या उन्हें लोन अथवा फंडिंग देता है जो देश या विदेश में छोटा या मध्यम व्यवसाय चला रहे हैं या शुरू करने की सोच रहे हैं
* एसएमई जनरल बिज़नेस फाइनैंस मार्केट के मुख्य कार्यों का प्रतिनिधितिव भी करता है
* आपको बता दे कि भारत देश में लगभग 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज काम कर रही है जिन्होंने 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान किया है
* एक सर्वे के दौरान यह भी पता चला है कि एसएमई भारत की जीडीपी में 10% का योगदान भी देती है ऐसे में करियर में आगे बढ़ने की संभावना भरपूर है
* इस फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक एसएमई बैंकर का मुख्य काम फंडिंग या लोन के लिए आए लोगों की बेहतर तरीके से जांच करना है सबकुछ सही होने पर उन्ही लोगों को फंडिंग कराना होता है
* भारत में चल रहे है सरकारी बैंकों के साथ-साथ ज्यादातर प्राइवेट बैंकों ने भी एसएमई के लिए अलग-अलग तरह का प्लेटफार्म तैयार किया है, ताकि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यवसायों को इसका भरपूर लाभ मिल सके जैसे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का ट्रेडएक्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का एसएमई कनेक्ट, मुद्रा फाइनैंस, एचडीएफसी एसएमई बैंकिंग आदि
* एक़ुईटास बैंक जैसे कई और स्मॉल फाइनैंस बैंक भी देश में खुल गए हैं जो ख़ासा रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं
* बैंकिंग सेक्टर में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स इस फील्ड में एक नए करियर की शुरुआत आसानी से कर सकते हैं
* स्नातक और किसी भी स्ट्रीम से अंतिम वर्ष के छात्र बैंकिंग और फाइनैंस के इस कोर्स में आवेदन कर सकते हैं
* शुरुआत में आपको करीब 20 हजार से 30 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिल सकती है
* अनुभव बढ़ने के साथ-साथ आपकी सैलरी डेढ़ से दो लाख रुपये प्रतिमाह हो सकती है
* प्रमुख संस्थान
> इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
> मनिपाल यूनिवर्सिटी, कर्नाटक
> टीकेडब्ल्यूएस इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनैंस, नई दिल्ली
> सिम्बायोसिस इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी, मुंबई

23/01/2020

आयुर्वेद सेक्टर (करियर)
* ‘आयुर्वेद’ संस्कृत भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘आयुर’ अर्थात ‘जीवन’ और ‘वेद’ अर्थात ‘ज्ञान’
* वास्तव में, जीवन का ज्ञान ही आयुर्वेद है जिसके माध्यम से मानव शरीर की सभी बीमारियों से रक्षा की जाती है ताकि मनुष्य लंबी आयु तक हेल्दी रहे
* आयुर्वेद भारत की प्राचीन उपचार पद्धति है जिसमें मानव शरीर और मन के बीच ट्रीटमेंट के अनेक तरीकों के माध्यम से संतुलन कायम रखा जाता है
* आयुवेद में विभिन्न जड़ी-बूटियों से मेडिसिन्स तैयार की जाती है
* पूरी दुनिया के लोग आजकल पुरानी और असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद पर भरोसा कर रहे हैं इसलिए इसमें करियर की ज्यादा संभावना है
* हमारे देश में इस फील्ड में अपना करियर शुरू करने के लिए कैंडिडेट्स या जॉब सीकर्स ने किसी मान्यताप्राप्त एजुकेशनल बोर्ड से अपनी 12वीं क्लास प्रेफरेबली साइंस स्ट्रीम से पास की हो
* आयुर्वेद की फील्ड में किसी अच्छी जॉब को हासिल करने के लिए आयुर्वेद में डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट कोर्सेज, पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज और डॉक्टोरल डिग्री कोर्सेज जैसे कि, MPhil और/ या PHD की डिग्री हासिल की हो
* आप अपनी रूचि और जरूरत के मुताबिक आयुर्वेद में फुल टाइम/ पार्ट टाइम डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सेज भी कर सकते हैं
* प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स/ करियर ऑप्शन्स
> आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर
> डायरेक्टर – आयुर्वेद
> प्रोफेसर/ एसोसिएट प्रोफेसर/ असिस्टेंट प्रोफेसर
> साइंटिस्ट
> डिप्टी डायरेक्टर – आयुर्वेद
> असिस्टेंट डायरेक्टर – आयुर्वेद
रिसर्च ऑफिसर/ असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर
> पंचकर्म सेंटर्स में सुपरवाइज़र्स
> आयुर्वेद फिजिशियन
> आयुर्वेद कंसलटेंट
> फार्मासिस्ट
> थेरेपिस्ट/ मसाज थेरेपिस्ट
> नर्स/ मिडवाइफ
> पब्लिकेशन ऑफिसर – आयुर्वेद
* हमारे देश में आयुर्वेद की किसी भी फील्ड में गवर्नमेंट सेक्टर में कंसलटेंट के तौर पर अपनी प्रैक्टिस शुरू करने पर किसी भी व्यक्ति को 25 हजार – 30 हजार रुपये मासिक मिलते हैं
* भारत सरकार आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर्स को भी रिक्रूट करती है जिन्हें पे स्केल 15,600 – 39,100 रुपये के साथ 5400 रुपये ग्रेड पे मिलती है
* प्राइवेट सेक्टर में किसी भी आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर के टैलेंट, वर्क एक्सपीरियंस और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के मुताबिक सैलरी पैकेज दिया जाता है
* प्रमुख संस्थान
> राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान गुजरात
> बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी
> श्री धनवंतरी कॉलेज चंडीगढ़

23/12/2019

डिजाइनिंग (करियर)
* फैशन पसंद ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्किल्ड डिजाइनर्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है
* क्वालिटी के साथ-साथ प्रोडक्ट की सुंदरता पर खास ध्यान दिया जाने से हाल के वर्षों में यह फील्ड चमकीले करियर विकल्प के रूप में भी उभरकर सामने आया है, जहां डिजाइनर्स के लिए आकर्षक संभावनाएं हैं
* अगर तकनीक में आपका रुझान है और क्रिएटिव भी हैं, तो डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं...
* भौतिक और डिजिटल दुनिया के बीच डिजाइन का क्षेत्र एक नए ट्रेंड के रूप में उभरकर सामने आया है
* यह उनके लिए महत्वपूर्ण है, जो नया और हटकर सोचने और करने के इच्छुक होते हैं
* दरअसल, हमारे जीवन के लगभग सभी महत्वपूर्ण पहलुओं जिसमें हमारे कपड़ों से लेकर कारें एवं उत्पाद जिनका हम इस्तेमाल करते हैं, एप्स और वेबसाइट जिनसे हम रूबरू होते हैं, मकान और जगहें जहां हम समय बिताते हैं और कंटेंट जिन्हें हम देखते और पढ़ते हैं, ये सभी डिजाइन से प्रभावित हो रहे हैं
* साथ ही, इनोवेशन आधारित डिजाइन लोगों में समस्या हल करने की क्षमता विकसित करता है, उन्हें आधुनिक दुनिया के परिदृश्य में जवाब तलाशने में मदद करता है
* आज के इस प्रतिस्पर्धी बाजार में जहां उत्पाद, प्रणाली और सेवाएं लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हैं, ऐसे में डिजाइन लोगों का ध्यान आकर्षित करने का एक प्रभावी तरीका है
* डिजाइन यह निर्धारित करता है कि कैसे अंतिम यूजर्स एक कंपनी के अनूठे विचारों को समझता और उसे ग्रहण करता है इसलिए आज भारत और विदेश में डिजाइन से संबंधित पाठ्यक्रम तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं
* यह फील्ड जबर्दस्त संभावनाओं के साथ युवा पीढ़ी को असीम अवसर भी देता है जिससे वे अपने सौंदर्य बोध और कुशलता के बल पर आकाश छू सकते हैं
* भारत में डिजाइन को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है एक आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2021 तक भारत का डिजाइन उद्योग 200 अरब डॉलर के पार पहुंच जाने की संभावना है, जिसमें डिजाइन के विभिन्न क्षेत्र में प्रतिवर्ष 60 हजार से अधिक योग्य डिजाइनर्स की जरूरत पड़ेगी, जबकि इसके उलट अपने देश में वर्तमान समय में 7 हजार के लगभग ही प्रशिक्षित डिजाइनर हैं और करीब 5 हजार विद्यार्थी डिजाइन की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं
* डिजाइनर्स के लिए विभिन्न उद्योगों में कई तरह के प्रोफेशन हैं, जहां चीफ डिजाइन ऑफिसर, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, मल्टीमीडिया आर्ट एवं एनिमेटर्स, ऑगमेंटेड रियल्टी डिजाइनर, ट्रांसपोर्ट डिजाइनर, वीडियो गेम डिजाइनर या फैशन डिजाइनर के रूप में जॉब पा सकते हैं
* आजकल टिकाऊ कारोबारी वृद्धि के लिए डिजाइन का महत्व पहले से कहीं अधिक महसूस किया जा रहा है यही वजह है कि विभिन्न क्षेत्रों में करियर के दिलचस्प विकल्प भी उभरकर सामने आए हैं जैसे कि परिवहन डिजाइन, उत्पाद डिजाइन, एनिमेशन, एआर-वीआर-एमआर डिजाइन, एप डिजाइन, रिटेल डिजाइन, म्यूजियम डिजाइन, समकालीन कला, फैशन मार्केटिंग और फैशन डिजाइन इत्यादि

Want your school to be the top-listed School/college in Mirzapur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Mirzapur