Naam Mahima

Naam Mahima

Share

20/03/2026
18/03/2026

कुछ लोगों ने पूछा है कि हम भगवान का नाम जप तो करते हैं लेकिन हमें अनुभूतियाँ नहीं होती हैं, किसी तरह का लगाव, किसी तरह का कनेक्शन भगवान के प्रति जुड़ाव ऐसा कुछ महसूस नहीं होता है, उनके अनुभव में नहीं आता है।

तो उनको मैं एक उदाहरण देना चाहता हूँ कि जब आप अपने खेतों में पानी लगाते हैं, मतलब समझिएगा कि खेत है और आपने पानी शुरू कर दिया है तो तुरंत ही खेतों में पानी नहीं दिखता है। पानी खेत में उतरता है और खेत में जो पुराने नए गड्ढे बने हुए हैं पहले उनमें पानी भरता है। एक घंटा, दो घंटा, दस घंटा भी लग सकता है और जब खेत में जो बने गड्ढे हैं वे सारे के सारे तृप्त हो जाते हैं, भर जाते हैं पानी से तब उसके बाद पानी का स्तर खेत में ऊपर उठता है और आपको खेत में जल ही जल दिखाई पड़ने लगता है।

ठीक वहीं स्थिति भगवान के नाम जप में है कि आप भगवान का नाम जप ले तो रहे हैं लेकिन आपको अनुभूति नहीं हो रही है। तो आप समझ लीजिएगा कि भगवान के उन नाम जाप से आपके पाप कट रहे हैं, आपके वही गड्ढे हैं जो भर रहे हैं। जब ये गड्ढे भर जाएंगे, जब आपके सारे पाप कट जाएंगे, जब आप पूरी तरह से पाप मुक्त हो जाएंगे, तब आपको भगवान की भर्ती का अनुभव होगा और उनसे लगाव का अनुभव होगा और रोम-रोम कंपित होगा।

और नाम जप करते समय आप भगवान की लीला प्रसंगों में खूब करके आप भी उसी तरह से आंसू बहाएंगे। रोमांच होगा और भगवत भक्ति में आप खेल उठेंगे।

तो मित्रों घबराने की जरूरत नहीं है। भगवान का नाम जप आप करिए। जब तक अनुभूत नहीं होती है तब तक धैर्य धारण करिए और अनवरत नाम जप करिए। क्योंकि अगर आपको अनुभूत नहीं हो रही है और नाम जप चल रहा है तो इसका मतलब कि आप पाप मुक्त हो रहे हैं और ऐसा होने के बाद आपको तुरंत ही भगवान से लगाव का अनुभव होगा और आप भगवान की भक्ति में झूमना शुरू कर देंगे।

तो बोलिए सिया भर रामचंद्र की जय 🙏⛳

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Mathura?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Mathura
Mathura
322241