Pratham Pahal foundation Reg Mathura

Pratham Pahal foundation Reg Mathura

Share

Photos from Pratham Pahal foundation Reg Mathura's post 24/06/2026

🌼 प्रथम पहल धर्मार्थ क्लिनिक, मथुरा — प्रातःकालीन OPD झलकियां (24/06/2026) 🌼

आज क्लीनिक पर डॉक्टर शिवम गुप्ता (जनरल फिजिशियन) एवं डॉक्टर सौरभ वशिष्ठ (हड्डी एवं जोड़ रोग) एवं डॉक्टर रोहित कुमार (फिजियोथैरेपिस्ट)विशेषज्ञ द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।
हर मरीज की समस्या को गंभीरता से समझते हुए उन्हें उपयुक्त चिकित्सा सलाह दी गई।।

👩‍⚕️
👨‍⚕️

🙏 प्रथम पहल का उद्देश्य — हर ज़रूरतमंद तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना।

📍 पता: कृष प्लाज़ा, मसानी तिराहा, मथुरा
📞 संपर्क: 9528265611
🌐 Website: www.prathampahal.org.in

#प्रथम_पहल

Photos from Pratham Pahal foundation Reg Mathura's post 23/06/2026

🌼 प्रथम पहल धर्मार्थ क्लिनिक, मथुरा — प्रातःकालीन OPD झलकियां (23/06/2026) 🌼

आज क्लिनिक में डॉक्टर शिवम गुप्ता (जनरल फिजिशयन) एवं डॉक्टर हर्षित जैन (हड्डी एवं जोड़ रोग ) एवं डॉक्टर रोहित (फिजियोथैरेपिस्ट) विशेषज्ञ द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।
हर मरीज की समस्या को गंभीरता से समझते हुए उन्हें उपयुक्त चिकित्सा सलाह दी गई।

👩‍⚕️
👨‍⚕️

🙏 प्रथम पहल का उद्देश्य — हर ज़रूरतमंद तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना।

📍 पता: कृष प्लाज़ा, मसानी तिराहा, मथुरा
📞 संपर्क: 9528265611
🌐 Website: www.prathampahal.org.in

#प्रथम_पहल फिजियोथैरेपिस्ट

Photos from Pratham Pahal foundation Reg Mathura's post 21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया योग का लाभ

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर वैदिक योग संस्थान द्वारा प्रथम पहल फाउंडेशन (रजि.) एवं डीएवी इंटर कॉलेज, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध योगाचार्य श्री चंद्रभान गुप्त जी (लगभग 100 वर्ष की आयु) की गरिमामयी उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही। उनकी सक्रियता एवं योग के प्रति समर्पण ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम में श्री दिनेश गुरेरा, श्री बांके सोनी एवं श्री मक्खन सिंह का भी विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।

शिविर में योगाचार्य डॉ. देवव्रत खंडेलवाल ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। योग केवल रोगों से बचाव का माध्यम ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली भारतीय जीवन पद्धति है।

इस अवसर पर आचार्य स्वदेश जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग मनुष्य को आत्मिक शांति, मानसिक दृढ़ता एवं शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को अपनाना समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक साधना है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता, अवसाद एवं अनेक रोगों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति निरोग, ऊर्जावान एवं अनुशासित जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में प्रथम पहल फाउंडेशन की ओर से सीए अमित अग्रवाल, श्री नारायण हरि गोयल, श्री मनीष शोरावाला, श्री उमेश बंसल, श्री अनुज अग्रवाल एवं श्री पवन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में श्री संजय रुहेला, श्री पावस खंडेलवाल, श्री प्रदीप खंडेलवाल, श्री गोपाल जी, श्री प्रवीण शर्मा, श्री अवधेश अग्रवाल, श्री अशोक सार्राफ, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री विजय बंसल, श्री मनोज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं योग प्रेमियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

जारीकर्ता
प्रथम पहल फाउंडेशन (रजि.), मथुरा
वैदिक योग संस्थान, मथुरा

🌹 "करो योग – रहो निरोग" 🌹
🌿 "पहला सुख निरोगी काया" 🌿

Photos from Pratham Pahal foundation Reg Mathura's post 20/06/2026

🌼 प्रथम पहल धर्मार्थ क्लिनिक, मथुरा — प्रातःकालीन OPD झलकियां (20/06/2026) 🌼

आज क्लिनिक में डॉक्टर शिवम गुप्ता (जनरल फिजिशयन) डॉक्टर रोहित (फिजियोथैरेपिस्ट) विशेषज्ञ द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।
हर मरीज की समस्या को गंभीरता से समझते हुए उन्हें उपयुक्त चिकित्सा सलाह दी गई।

👩‍⚕️
👨‍⚕️

🙏 प्रथम पहल का उद्देश्य — हर ज़रूरतमंद तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना।

📍 पता: कृष प्लाज़ा, मसानी तिराहा, मथुरा
📞 संपर्क: 9528265611
🌐 Website: www.prathampahal.org.in

#प्रथम_पहल फिजियोथैरेपिस्ट

Want your practice to be the top-listed Clinic in Mathura?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


KRISH Plaza, OPP RADHA RANI MITHAI WALE, MASANI TIRAHA
Mathura
281001

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm