Mandi Police
14/05/2026
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना | मण्डी पुलिस⚠️
कुछ लाइसेंसी हथियार धारकों द्वारा अभी तक अपने हथियार एवं गोला-बारूद संबंधित पुलिस थाना में जमा नहीं करवाए गए हैं।
सभी संबंधित व्यक्तियों से पुनः अनुरोध है कि वे अपने हथियार एवं गोला-बारूद कल तक अनिवार्य रूप से संबंधित पुलिस थाना में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
❗निर्धारित समय सीमा के भीतर हथियार जमा न करवाने पर विधि अनुसार उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु प्रशासन का सहयोग करें।
Mandi Police
Himachal Pradesh Police
07/05/2026
🚨Action Against Illegal Mining Activities in District Mandi🚨
District Mandi Police continues its strict drive against illegal mining activities across the district.
🔹 378 challans issued under the Mining Act till 30th April 2026
🔹 Fine amounting to ₹45,400/- imposed
🔹 192 challans issued in April alone
🔹 4 cases registered against violators
🔹 100+ vehicles including tractors, Hyva trucks and tippers/dumpers impounded
Illegal mining not only damages the environment but also poses a serious threat to public safety and natural resources. Mandi Police remains committed to taking strict and continuous action against all violators.
Together, let us protect our rivers, environment and future.
Mandi Police
Himachal Pradesh Police
05/05/2026
🚨सड़क सुरक्षा सलाह – मण्डी पुलिस🚨
दिनांक: 04.05.2026
जिला मण्डी के थाना बल्ह क्षेत्र में दिनांक 04.05.2026 को एक दुःखद सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें एक कार, जिसमें 5 व्यक्ति सवार थे, एक क्रेन से टकरा गई। सभी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया, जहाँ 3 व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शेष 2 घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
मण्डी पुलिस आमजन एवं पर्यटकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, अधिक गति से वाहन न चलाएं, सतर्क रहें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
👉 सुरक्षित यात्रा करें — आपका जीवन अनमोल है।
Mandi Police
Himachal Pradesh Police
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Mandi
175001