CFC Cafe
06/05/2023
*हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए 15 शहरों में स्थापित होंगे परीक्षा केंद्र*
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के 15 शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा केंद्र अम्ब (ऊना), बिलासपुर, चम्बा, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, नाहन, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के 15 शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा केंद्र अम्ब (ऊना), बिलासपुर, चम्बा, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, नाहन, पालमपुर, रामपुर, शिमला, सुंदरनगर, सोलन व ऊना में स्थापित किए जाएंगे। बीते वर्ष की तरह इस बार भी एचपीयू कॉमन एंट्रैंस टैस्ट आयोजित कर रहा है। इसके तहत एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के अधीन आए सभी बीएड काॅलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में स्थित 73 निजी बीएड काॅलेजों के अलावा विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग व राजकीय काॅलेज ऑफ एजुकेशन धर्मशाला में दाखिला इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। बताते हैं कि बीएड की लगभग 8000 सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
*प्रश्नों को 5 भागों में बांटा गया*
बीएड की प्रवेश परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से पूछे जाने वाले प्रश्नों को 5 भागों में बांटा गया है। प्रथम भाग में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य ज्ञान में मुख्य रूप से भारत व हिमाचल प्रदेश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में उम्मीदवारों से लैंगवेज व कंप्रीहैंशन (हिन्दी व अंग्रेजी) के कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। तीसरे भाग में उम्मीदवारों से लोजिकल रीजङ्क्षनग के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। चौथे भाग में उम्मीदवारों से शिक्षा पर कमीशन व कमेटियों से जुड़े ज्ञान से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 5वें व अंतिम भाग में उम्मीदवारों से टीचिंग एप्टीच्यूड व एटीटियूड पर 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
*150 अंकों की होगी परीक्षा*
बीएड की प्रवेश परीक्षा 150 अंकों की होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रारूप तैयार कर लिया है। इस प्रारूप के तहत बीएड की प्रवेश परीक्षा में छात्रों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न मल्टीपल चॉयस होंगे। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा। इस परीक्षा में नैगेटिव मार्किंग नहीं होगी। बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस समय अवधि में छात्रों को प्रश्न पत्र में पूछे सवालों के जवाब देने होंगे। बीएड में प्रवेश मैरिट के आधार पर दिया जाएगा और मैरिट के लिए क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। यानी कि प्रवेश परीक्षा में 150 में से कम से कम 53 अंक हासिल करने होंगे। एससी/एसटी/ओबीसी/शारीरिक अक्षम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मैरिट के लिए क्वालीफाई करने के न्यूनतम 30 प्रतिशत रखी गई है यानी कि इन वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 45 अंक हासिल करने होंगे।
06/05/2023
Two years Diploma in Elementary Education 2023-2025 Common Entrance Test-2023 (D.EL.Ed. CET-23) *JBT*
(Himachal Pradesh)
LAST DATE : 20 May
*Examination Fee is Rs. 600/- for General and its Sub-Categories (except PHH) and Rs. 400/- for OBC/ST/SC/PHH Categories*
*_Extra Charge 100₹ Only_*
*CFC Cafe*
Contact us *8629853029*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Address
Mandi
175008