Breaking Hits
25/08/2022
स्कूल के भवन पर आ गिरा है पेड़ कमरे हो चुके हैं तालाब में तब्दील
सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है साथ ही शिक्षा को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं लेकिन प्रदेश में बहुत से स्कूल ऐसे हैं जो खंडहर के नाम से जाने जाते हैं ऐसा ही एक स्कूल जिला सिरमौर के उप मंडल संगठन के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक पाठशाला चिआडो का है। देर रात हुई भारी बारिश ने स्कूल के कमरों को तालाब में तब्दील कर दिया है वहीं भारी बारिश के कारण स्कूल पर एक पेड़ आकर भी गिर गया है हादसे के समय स्कूल में कोई भी विद्यार्थी मौजूद नहीं था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्कूल की छत पर एक पेड़ गिर चुका है। वही साथ ही स्कूल के कमरों में भी तालाबों की तरह पानी भर गया है जिस कारण यहां पर कक्षाएं लगाना काफी मुश्किल है कहा यह भी जा सकता है कि जब तक स्कूल को ठीक नहीं करवाया जाएगा स्कूल को बंद रखना ही बेहतर है जब इस बारे में ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है परंतु प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर लगता है क्योंकि स्कूल के आसपास के पेड़ कभी भी स्कूल पर आकर गिर सकते हैं जिससे एक बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। बताते चलें कि स्कूल के साथ एक खत भी बहती है आए दिनों उस खंड के पानी का बहाव भी काफी खतरनाक होता है जिससे बच्चों को आने-जाने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है 300 लोगों की आबादी वाला यह काम बहुत दिनों से इस परेशानी का सामना कर रहा है लेकिन इस मामले की सुध लेने वाला यहां पर कोई भी नहीं है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Mandi