Manali Times

Manali Times

Share

13/09/2025

भारतीय सेना के 45 जवानों सहित 97 प्रतिभागी सीखेंगे पर्वतारोहण के गुर।
मनाली
अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मनाली में 14 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला विशेष बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स आज से शुरू होगा। यह विशेष आधारभूत प्रशिक्षण ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब मानसून के बाद आपदाओं—जैसे भूस्खलन, बाढ़ और सड़क अवरोध—ने हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। इस परिप्रेक्ष्य में प्रशिक्षु पर्वतारोहण के साथ साथ आपदा प्रबंधन, बचाव व राहत कार्यों का भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि इस बैच में भारतीय वायु सेना के 33 अधिकारी एवं जवान, सीमा सुरक्षा बल के 12 अधिकारी एवं जवान, बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 11 छात्रों सहित देशभर से आए 41 प्रतिभागी पर्वतारोहण और उच्च हिमालयी गतिविधियों का प्रशिक्षण लेंगे । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान शारीरिक फिटनेस एवं सहनशक्ति विकास, रॉक क्लाइम्बिंग व रस्सी तकनीक, बर्फ एवं हिम शिल्प तथा उपकरणों का प्रयोग,आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हताहतों की निकासी व प्राथमिक उपचार, नेविगेशन, ओरिएंटेशन व नक्शा पढ़ने की कला
के साथ पर्वतीय मौसम की समझ और खतरों का आकलन जैसी विशेषताओं का अध्ययन करेंगे।
प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को 18,000 फीट की ऊँचाई तक अभियान पर भेजा जाएगा, जहाँ वे वास्तविक परिस्थितियों में अर्जित कौशल का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्वेश्य न केवल पर्वतारोहण बल्कि आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूत करना है।

09/09/2025

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मनाली-रोहतांग रोड़ समाहण के पास भारी बारिश के कारण दो-तीन स्थानो पर क्षतिग्रस्त हो गया था। BRO के अधिकारियों से प्राप्त सूचना के अनुसार यह रोड़ अब Restore कर दिया गया है तथा एक तरफा वाहनो के आवागमन के लिए सुरक्षित है। जो आज दिनांक 09-09-2025 को यह रोड़ सुबह 10 बजे से एक तरफा छोटे वाहनो के लिए खोल दिया जाएगा तथा दोपहर बाद बड़े वाहन छोड़े जाएंगे। मनाली पुलिस सभी से सहयोग की अपील करती है। पुलिस हमेशा ही आम जनता की सेवा में तत्पर है।

क्षमा दत्त शर्मा, हि0पु0से0, उप मण्डल पुलिस अधिकारी मनाली जिला कुल्लू हि0प्र0।

Want your business to be the top-listed Media Company in Manali?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Manali
175131