Bhim Army Founder

Bhim Army Founder

Share

10/05/2026

आज जिला फिरोजाबाद मे मीटिंग में जाते समय डबरई पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत व सम्मान किया। उनके द्वारा किये इस प्रेम व सम्मान को सदैव स्मरण रखूंगा और उनकी हर परिस्थिति में मदद करूंगा ।
#भीम_आर्मी_प्रमुख_विजय_कुमार_आजाद

08/05/2026

हम कल पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करने और संगठन के माध्यम से समाज को मजबूत करने प्रातः 7:00 बजे दिल्ली और प्रातः 11:00 बजे गुड़गांव शाम 04: 30 बजे आगरा पहुंचेंगे।।

21/04/2026

🔴 महत्वपूर्ण सूचना 🔴

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को सूचित किया जाता है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी हीटवेव रेड अलर्ट एवं भीषण गर्मी (लू) की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिनांक 26 अप्रैल 2026 को जनपद औरैया (दलेल नगर, मुरादगंज) में आयोजित होने वाला 11वां स्थापना दिवस समारोह स्थगित किया जाता है।

संगठन के सभी साथियों के सुझावों एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि उक्त कार्यक्रम अब अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की नई तिथि, समय एवं विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।

📌 सूचनार्थ:
• समस्त पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश
• समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया
• संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, औरैया

भवदीय
एडवोकेट विजय कुमार आजाद
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
भीम आर्मी भारत एकता मिशन

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Mainpuri?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


HN. 1627, Bhojpura , Near Civil Court Mainpuri
Mainpuri
205001