Jitendra Rathore
20/05/2026
फोटो में दिख रही महिला नॉर्वे की पत्रकार हेली लिंग आजकल चर्चा में हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जी 5 यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं। इसी दौरान नॉर्वे के ओस्लो में उनसे वहीं की स्थानीय पत्रकार ने एक सवाल पूछा कि "प्रधानमंत्री दुनियां की सबसे फ्री प्रेस के सवाल क्यों नहीं लेते?"। मोदी जी वहां से चले गए और सवाल अनुत्तरित रह गया। भारत होता तो कोई बात नहीं लेकिन ये नॉर्वे है। यहां नेताओं को जवाब देना पड़ता है क्योंकि प्रेस बहुत स्वतंत्र है
हेली ने उस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। इस पर भारत सरकार के नॉर्वे दूतावास ने वही उत्तर देते हुए कहा कि हम प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे हैं आइए आपके सवालों के जवाब मिलेंगे आपको।
प्रेस कांग्रेस में हेली ने सवाल पूछने की शुरुआत में कहा कि मेरे कुछ सवाल हैं मैं चाहती हूं जिन्हें आप सीधा दें ताकि अन्य सवाल भी पूछे जा सकें।
इसके बाद हेली ने सवाल किया कि "भारत पर हम (यूरोप) भरोसा कैसे करें ? जबकि आप अपने देश में मानवाधिकारों का उल्लंघन होने देते हैं। और प्रधानमंत्री स्वतंत्र पत्रकारों के जवाब नहीं देते"
भारत के दूतावास अधिकारी सीबी जॉर्ज ने विश्वास के नाम पे भारत की 5000, साल पुरानी सभ्यता, गांधी, लोकतंत्र, जनसंख्या, कोरो ना, सत्ता का हस्तांतरण, चुनाव का उत्सव जैसे लंबे टॉपिक घोल मिला के एक आलमगोजा जैसा लंबा भाषण दिया। और उस सवाल से बचने की कोशिश की जो सच में पूछा जाए रहा था
लेकिन पत्रकार भी ठीठ, उसने बीच में टोक कर बोला कि जो पूछा है वो बताओ.. मानवाधिकार उल्लंघन और फ्री प्रेस ? सवाल कब लेंगे प्रधानमंत्री ? सीबी जॉर्ज ने कहा कि पहले जवाब सुन तो लो.. और फिर शुरू हो गए अपना लंबा भाषण देने में.. एक वक्त के बाद पत्रकारों के फिट टोका कि भाई सवाल पर आइए..
सीबी जॉर्ज ने कहा ये मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है जवाब जैसे मुझे ठीक लगेगा वैसे दूंगा। तो पत्रकार उठ के चली गई..
भारत होता तो अभी तक CBI ED पहुंच गई होती उसके घर। कोई अन्य देश होता तो वहां की सरकार को बोल कर दबाव बनवा दिया जाता है। लेकिन नॉर्वे की फ्री प्रेस में रैंक नंबर 1 है और भारत की कुछ 157..
वहां पत्रकार अपने मंत्री को भी बीच में टोक कर काम की बात पूछ लेते हैं। फालतू में इधर उधर बरगलाना नहीं चलता जैसे अन्य देशों के चलते है।
इस घटना को कवर करने के लिए तरह तरह के मेरेटिव गढ़े जा रहे हैं। उन मूर्खों को कोई बताओ कि नॉर्वे की अपनी सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख लो एक बार। उनके पत्रकार सब को ऐसे ही छीलते हैं तभी वहां की पत्रकारिता को दूसरे देशों में पढ़ाया जाता है।
तुम्हारी उंगली तो गलती से गन्ना मशीन में आ गई है।
भारत के न्यूज चैनल और अखबारों को इस लिए बुरा लग रहा है क्योंकि उसने ये लिखा कि भारत की रैंक 157 है .. ये एक तमाचा है इन सब के मुंह पे.. इस लिए ज्यादा खिसियाए हैं।
13/05/2026
स्वर्गीय प्रतीक यादव की कुछ तस्वीरें इटावा के शानदार कैमरामैन अर्शी जी द्वारा साझा की गई हैं ।।
विनम्र श्रद्धांजलि ।।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Mainpuri Police Line Area