Newsscope

Newsscope

Share

27/02/2024

Pankaj Udhas is indeed a renowned Indian ghazal singer whose work has touched the hearts of many. Amit Saheta as a photoartist
expressing condolences and paid tribute to the celebrated Musician.

08/08/2023

Salman Khan-Karan Johar ने 25 साल बाद मिलाया हाथ, जानें कब रिलीज होगी भाईजान की एक्शन फिल्म!!
Salman Khan New Movie : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान की साल 2023 के अप्रैल में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब सलमान खान 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं और ये दिवाली पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, सलमान खान के फैंस के लिए के एक गुडन्यूज सामने आई है। दरअसल, खबर आ रही है कि सलमान खान फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं। इस तरह से सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक साथ फिर साथ आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है। Also Read - Bigg Boss OTT 2: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए Jad Hadid, डबल इविक्शन में अब कटेगा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

सलमान खान की नई फिल्म पर अपडेट
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और करण जौहर ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी विष्णु वर्धन के पास होगी। सलमान खान, करण जौहर और विष्णु वर्धन पिछले 6 महीने से एक एक्शन फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे। सलमान खान फिल्म टाइगर 3 के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे। सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग नवंबर, 2023 में शुरू होगी और 7 से 8 महीने तक अलग-अलग शेड्यूल में इसे पूरा किया जाएगा। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अगस्त से ही शुरू होने वाला है। सलमान खान की फिल्म साल 2024 के क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। Also Read - Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के सामने भिगी बिल्ली बने अभिषेक मल्हान, 'फॉलोअर्स' वाले बयान पर मारा यू-टर्न

सलमान खान ने 'कुछ कुछ होता है' में किया था काम
बता दें कि सलमान खान ने करण जौहर की साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं। सलमान खान ने फिल्म में कैमियो रोल किया था। ऐसे में सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक बार साथ में फिल्म करने की खबर आई है। बताते चलें कि अगर सलमान खान की फिल्म को विष्णु वर्धन डायरेक्ट करते हैं तो ये उनकी ये दूसरी फिल्म होगी। विष्णु वर्धन ने साल 2021 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। Also Read - Bigg Boss OTT 2: आखिरी वीकेंड का वार में इन 5 कंटेस्टेंट्स की लंका लगाएंगे सलमान खान, होगा बवाल

02/08/2023

RARKPK: रणवीर सिंह और करण जौहर संग फिल्म देखने पहुंचीं आलिया भट्ट, मस्ती करते दिखे स्टार्स
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की मस्ती करती
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है। फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इसी बीच नई तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने फैंस के साथ फिल्म देखी। इस दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ करण जौहर भी दिखाई दिए। तो चलिए देखते है आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये फोटोज।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


84 Mahatma Gandhi Marg, Hazratganj
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm