NPTV Network

NPTV Network

Share

05/07/2018

....हजारीबाग जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्यों को लेकर मौलाना आजाद इण्डोर स्टेडियम में अपर समाहर्ता भूहदबंदी प्रदीप तिग्गा की अध्यक्षता में आज एक बैठक की गई। बैठक का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद द्वारा किया गया था।
2. आज की बैठक में ग्यारह सदस्यीय *मौलाना आजाद इण्डोर स्टेडियम प्रबंधन समिति* का गठन किया गया जिसमें चार सदस्य जिला प्रशासन से, चार सदस्य एनटीपीसी से और तीन सदस्य वरीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक से लिया गया। इस समिति द्वारा एक संयुक्त बैंक खाते का भी संधारण किया जाएगा।
3. स्टेडियम के रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एनटीपीसी द्वारा एक केयरटेकर एवं एक सफाईकर्मी नियमित रूप से रखे जाने का निर्णय लिया गया।
4. बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने हेतु तीन क्वालीफाईड कोच की सेवा ली जाएगी तथा खिलाड़ियों के एडमिशन के लिए एक संयुक्त विज्ञप्ति समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया।
5. बैठक में स्वीमिंग पुल का डीपीआर तैयार करने, बाउण्ड्री वाल ऊंचा करने, वृक्षारोपण करने, दोनों निकास द्वार को बड़ा और भव्य बनाने, गार्डेन तैयार कराने, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कोर्ट के फ्लोर एवं लाईटिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने, वॉलीबॉल कोर्ट और वाकिंग ट्रैक एक माह के अंदर तैयार कराने का आश्वासन एनटीपीसी द्वारा दिया गया।
6. बैठक में अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की, जिला खेल पदाधिकारी शब्बीर अहमद, एनटीपीसी के सीनियर एचआर एडमिन ए के महापात्रा, सीनयर मैनेजर प्रशांत कुमार सिंह,अमित कुमार अस्थाना , वॉलीबॉल कोच अनवर हुसैन, स्वीमिंग कोच प्रहलाद सिंह, टेबल टेनिस कोच भैया मुरारी सिंहा आदि ने भाग लिया।

*जिला खेल पदाधिकारी,*
*हजारीबाग।*

05/07/2018

रांची: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने आज यानी 5 जुलाई को संपूर्ण झारखण्ड बंद का आह्वाहन किया है. इसे लेकर कई दिनों से सरकार और विपक्ष के बीच तना-तनी देखने को मिल रही थी. कल देर रात तक झाविमो ने लोगों से इस बंद को समर्थन देने की अपील की थी. लेकिन आज सुबह से ही राजधानी रांची में बंद का कोई असर नहीं दिख रहा. सड़कों पर आम दिनों की तरह ही चहल-पहल देखि जा रही है. हालांकि, प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं. लगभग हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद है.

झारखण्ड बंद को लेकर देवघर मेंधारा 144 लागू किया गया है. वहीं हजारीबाग में कल शाम कांग्रेस पार्टी, झारखंड विकास मोर्चा, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया. मशाल जुलूस में काफी लोग शामिल एवं झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला. नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है.

झारखण्ड के बाकी जिलों में भी बंद को लेकर कल देर रात तक जुलुस निकाला गया. आज सुबह से हर जिले में पुलिस अपनी ड्यूटी में लगी है. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, बंद की सफलता की परत खुलती जाएगी.

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


R/A 128, S Shekhpur Kasaila, Marutipuram, Indra Nagar (faizabad Road)
Lucknow
226016