KK Mishra Patrakaar

KK Mishra Patrakaar

Share

Photos from KK Mishra Patrakaar's post 11/06/2026

जनपद हरदोई
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था की बैठक
जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग व अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थायें सुनिश्चित:- अनुनय झा
मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगीः-अशोक कुमार मीणा
आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मोहर्रम के अवसर पर सभी आयोजन परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही विद्युत विभाग को ढीले तारों एवं अन्य संभावित खतरों को समय से दूर करने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित ताजियादारों एवं धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भाव का भी संदेश देता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
----------------------------
सूचना विभाग जनपद हरदोई प्रकाशनार्थ
दिनांक 11 जून 2026
कृषि स्नातक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 16 जुन कोः-उप कृषि निदेशक
02. उप कृषि निदेशक अवगत कराया है कि प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये जिन कृषि स्नातक अभ्यर्थियों द्वारा ऑन लाइन आवेदन किया गया है उनका साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित योजना की चयन समिति द्वारा 16 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से विकास भवन स्थित स्वर्ण जन्यती सभागार लिया जायेगा। उन्होने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर विकास भवन सभागार पहुंच कर साक्षात्कार में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Lucknow