Chandrika devi mandir
05/04/2025
मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करके अपने भक्तों को सारी परेशानियों व समस्याओं से मुक्ति दिलाती है। मां #कालरात्रि के गले में नरमुंडों की माला होती है। #नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्त को जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और वह सुख-शांति से #जीवन यापन कर सकता है।
03/04/2025
सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां #स्कंदमाता की पूजा संतान सुख के लिए की जाती है। मां स्कंदमाता को प्रथम प्रसूता महिला भी कहा जाता है। मान्यता है कि मां अपने भक्तों की रक्षा पुत्र के समान करती हैं। #नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान स्कंद कुमार #कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।
30/03/2025
दुनिया में सारी शक्ति, नारी या स्त्री स्वरुप के पास ही है. इसलिए इसमें देवी की उपासना ही की जाती है. नवरात्रि के प्रथम दिन देवी के शैलपुत्री स्वरुप की उपासना की जाती है. इस दिन मूलाधार चक्र से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर किया जा सकता है
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the place of worship
Address
Bakshi Ka Talab
Lucknow