FCR LIVE
26/12/2017
गुजरात में एक बार फिर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. विजय रूपाणी, नितिन पटेल समेत समस्त मंत्रिमंडल आज शपथ लेगा. विजय रूपाणी की बतौर सीएम ये दूसरी पारी होगी, वहीं बीजेपी की लगातार राज्य में छठी बार सरकार बनेगी. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत दिखाएगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद होंगे. ऐसा पहली ही बार होगा कि जब किसी शपथ ग्रहण समारोह में इतने राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इनके अलावा केंद्र सरकार के करीब 30 मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी अपनी ताकत दिखाएगी. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होगा, इस दौरान वहां कई रंगारंग कार्यक्रम भी किए जाएंगे. जिसके बाद पीएम मोदी सचिवालय मैदान जाएंगे. गुजरात की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के सचिवालय पर होगा, जहां गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी तो उपमुख्यमंत्री के तौर पर फिर नितिन पटेल शपथ लेंगे. रूपाणी को मुख्यमंत्री पद की शपथ गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली दिलाएंगे. रूपाणी के साथ ये लोग मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं... रूपाणी के मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान मंत्रिमंडल में सभी तरह के समीकरणों को साधने की कोशिश की जाएगी. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के अलावा भूपेंद्रसिंह चूड़ासमा, कौशिक पटेल, सौरभ पटेल, जयेश रादडिया, गणपत वसावा, आरसी फणदु, दिलीप ठाकोर, प्रदीपसिंह जाडेजा, वासणभाई आहीर, पुरुषोत्तम सोलंकी, बचु खाबड़, ईश्वरभाई पटेल, कुमार कानाणी, ईश्वरभाई परमार, रमण पाटकर, जयद्रथसिंह परमार,विभावरी दवे और परबत पटेल शपथ ले सकते हैं. बता दें कि 22 सालों में ये पहली बार है कि जब बीजेपी को गुजरात में 100 सीटों से कम मिली हैं. बीजेपी को राज्य की 182 सीटों में से 99 सीटें मिली हैं. कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 80 सीटें मिली हैं.
रूपाणी के शपथ समारोह में BJP का पावर शो, मोदी-शाह, नीतीश समेत 18 CM होंगे शामिल गुजरात में एक बार फिर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. विजय रूपाणी, नितिन पटेल समेत समस्त मंत्रिम...
25/12/2017
ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित ये खबर आपको झटका दे सकती है। अब दलालों के जरिए लाइसेंस हासिल कर सड़क पर वाहन फर्राटा नहीं भर पाएंगे। सरकार नई व्यवस्था अमल में लाने जा रही है। इसके तहत परिवहन विभाग अब सिमुलेटर पर नहीं, बल्कि ड्राइविंग टेस्टिंग लेन पर चालकों की परीक्षा लेगा। परिवहन विभाग प्रदेश के 10 स्थानों पर ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट लेन बनाने की तैयारी में लगा है। विभाग को भूमि भी मिल चुकी है। यह परीक्षा कैमरे में रिकॉर्ड की जाएगी। जो इस परीक्षा में पास होगा उसे ही लाइसेंस मिलेगा। बढ़ती दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया सख्त की जा रही है। ऐसे होगी परीक्षा - समानांतर पार्किंग करने की दक्षता - एट (8) की आकृति बनाने की परीक्षा - गाड़ी से रिवर्स गियर में एस (s) बनाना। - ढाल में खड़ी गाड़ी को बिना पीछे आए आगे चढ़ाई पर चढ़ाना (केवल 15 इंच की छूट) - दोपहिया वाहनों को दो बार एट (8) की आकृति बनाने की परीक्षा
ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित ये खबर आपको झटका दे सकती है, क्या आपने पढ़ी… ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित ये खबर आपको झटका दे सकती है। अब दलालों के जरिए लाइसेंस हासिल कर सड़क पर वाहन फर्राटा �...
25/12/2017
जम्मू कश्मीर में शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में महाराष्ट्र के मेजर प्रफुल्ल अम्बादास माहोरकर के शहीद हो जाने से पवनी समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को पवनी वासियों ने संपूर्ण प्रतिष्ठान व व्यापारिक गतिविधियों को बंद रख प्रफुल्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका पार्थिव शरीर रविवार देर रात पवनी लाया गया, लेकिन इसके पहले से ही उनके घर पर शहरवासियों का तांता लगना शुरू हो गया। बता दें कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के केरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में मेजर प्रफुल्ल व तीन अन्य जवान शहीद हो गए थे। एयरफोर्स के विशेष विमान से पार्थिव पहुंचा नागपुर - शहीद मेजर प्रफुल्ल मोहरकर के पार्थिव शरीर को एयरफोर्स के विशेष विमान से रविवार को नागपुर विमानतल पर लाया गया। साथ में उनकी पत्नी अबोली मोहरकर भी थीं। - यहां एयरफोर्स स्टेशन, सोनेगांव पर उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। शहर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक परिणय फुके, आयुक्त अनूप कुमार एवं जिलाधिकारी सचिन कुर्वे, जीआरसी कामठी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल सविता खन्ना, सोनेगांव एयरफोर्स स्टेशन के कैप्टन रोबिन िवसोयी, कामठी हेडक्वार्टर एसएसओ ए.एस.सहलोत्रा, एसडीएम शिरीष पांडे, कैप्टन दीपक लिमसेय के अलावा एयरफोर्स, आर्मी एवं अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। - पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष-विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार शाम को गोली-बारी की गई थी। इसमें भंडारा जिले के पवनी स्थित भाई तालाब वार्ड निवासी मेजर प्रफुल्ल मोहरकर शहीद हो गए। पहले खबर थी कि दोपहर 3 बजे उनका पार्थिव नागपुर पहुंचेगा, बाद में समय बदलकर शाम 6 बजे की जानकारी दी गई। करीब 8 बजे उनका पार्थिव शरीर सोनेगांव के एयरफोर्स स्टेशन पर एयर फोर्स के विशेष विमान से लाया गया।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद की राजकीय सम्मान के साथ विदाई जम्मू कश्मीर में शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में महाराष्ट्र के मेजर प्रफुल्ल अम्बादास माहोरकर के �...
25/12/2017
समाजसेवी तथा लोकपाल के समर्थक अन्ना हजारे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बातें नहीं मानीं तो आंदोलन में प्राण त्याग दूंगा. संभल के नगर पालिका मैदान में भारतीय किसान यूनियन (असली) के किसान सम्मेलन में रविवार को यह बात कही. लोग जेल जाने को रहें तैयार इस मौके पर अन्ना ने 23 मार्च को दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए लोगों का आह्वान किया और कहा कि अगर जेल में जाने को तैयार हों तो दिल्ली में आंदोलन में आना. किसानों की हालत कभी नहीं सुधरी अन्ना ने कहा कि भारत को आजाद हुए 70 वर्ष हो गए हैं, लेकिन देश के हालात पहले जैसे हैं. अब तो गोरे देश छोड़ कर चले गए, कालों ने राज कर लिया. दिल्ली में आंदोलन अंतिम होगा, इसमें सरकार को सभी मांगें पूरी करनी होगी नहीं तो आंदोलन में बैठे प्राण त्याग दूंगा. अन्ना ने कहा कि किसानों की हालात करीब से देखने के लिए उन्होंने 9 राज्यों का दौरा किया. अन्ना की मानें तो देश में अन्नदाताओं की हालत बेहद दयनीय है. दिल्ली में आंदोलन के दौरान किसानों की मांग भी रखी जाएगी.
23 मार्च से अन्ना करेंगे आंदोलन, कहा- मोदी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो त्याग दूंगा प्राण समाजसेवी तथा लोकपाल के समर्थक अन्ना हजारे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बातें नहीं मानीं तो आंदोलन में प�...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Lucknow
226016