Navreeta Foundation
23/05/2025
करीब दो सप्ताह पहले हम बाबा जी से मिलने लोलाई काशीराम कॉलोनी गए, जो एमिटी यूनिवर्सिटी से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है। उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी — चेहरा थका हुआ था, आँखें नम थीं और शरीर में कमजोरी स्पष्ट रूप से दिख रही थी। हम उनके लिए कुछ खाने-पीने का सामान लेकर गए और डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयाँ भी पहुँचाईं
उनकी आँखों में काफी तकलीफ़ थी। आज हम उन्हें केजीएमसी (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) आँखों के विशेष उपचार के लिए लेकर गए। बाबा जी पूरे समय व्हीलचेयर पर थे, लेकिन इसके बावजूद वे स्वयं ही केजीएमयू तक आए और वापस भी स्वयं ही गए। हमारे बाबा जी जीवन भर स्वाभिमान के साथ जिए हैं — जब तक शरीर साथ देता है, वे किसी पर बोझ बनना पसंद नहीं करते।**
डॉक्टर ने आँखों की जाँच के बाद बताया कि एक आँख में चोट के कारण उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है और दूसरी आँख की रोशनी भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। डॉक्टर ने कुछ आवश्यक दवाइयाँ लिखी हैं, जो हमने तुरंत लेकर बाबा जी को दे दीं। उन्हें अगले सप्ताह दोबारा जाँच के लिए बुलाया गया है।
दरअसल, पिछले ढाई महीने से बाबा जी आँखों की समस्या से जूझ रहे हैं। पहले उनका इलाज सिविल अस्पताल में हो रहा था, लेकिन स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए केजीएमसी रेफ़र कर दिया।**
अब बाबा जी का इलाज लगभग 2-3 महीनों तक चलेगा। इस समय उनके इलाज को निरंतर और सुविधाजनक बनाए रखने के लिए हमें आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है।आप सभी से विनम्र निवेदन है — कृपया आगे बढ़कर अपना सहयोग दें, ताकि हम बाबा जी का इलाज सम्मानपूर्वक और सुविधापूर्वक पूरा कर सकें। आपकी छोटी-सी मदद उनके लिए एक नई रोशनी बन सकती है।
आपकी छोटी-सी मदद उनके लिए एक नई रोशनी बन सकती है।
कृपया 9170818491 (GPay) पर मदद करें —
चलिए मिलकर बाबा जी की रोशनी बचाते हैं।
02/03/2025
Support the Education of Our Students – Donate Now!
At Navreeta Foundation, we are committed to providing education to deserving students. We are currently raising funds to help cover their school fees, ensuring they have a bright future ahead.
We kindly request your generous donations to support their education. Your contribution will make a lasting impact.
Donate now: Gpay/PhonePe: 9170818491
Thank you for helping us shape the future of these students.
Regards, Navreeta Foundation
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Contact the organization
Telephone
Address
Lucknow