NDLIVENEWS

NDLIVENEWS

Share

Photos from NDLIVENEWS's post 09/11/2025

आज जनपद कुशीनगर में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुविख्यात बौद्ध धर्मगुरु एवं संत भदंत ज्ञानेश्वर जी के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा भदंत ज्ञानेश्वर जी का जीवन करुणा, सेवा और शांति का प्रतीक था। उनकी शिक्षाएं सर्व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

08/11/2025

*फिल्म' जनम जनम के साथ' का हुआ मुहूर्त, शूटिंग लखनऊ में शुरू*

*गायक से नायक बने सोनू बनारसी और नायिका मणि भट्टाचार्य की जोड़ी का जोरदार फिल्म*
(नवल धारा समाचार)
लखनऊ।
अनगिनत सुपरहिट गीत देने वाले पॉपुलर सिंगर सोनू बनारसी भोजपुरी फिल्म 'जनम जनम के साथ' से भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य के साथ बतौर हीरो नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें लेखक निर्देशक हेमराज वर्मा का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। उनके कुशल निर्देशन में सोनू बनारसी अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार सोनू बनारसी और मणि भट्टाचार्य एक साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। साथ ही साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज के प्रसिद्ध अभिनेता संजय पांडेय एक बार फिर हार्डकोर विलेन की भूमिका में दिखेंगे। सदाबहार अभिनेता देव सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे। हरफनमौला कलाकार बालेश्वर सिंह पॉजेटिव रोल में नजर आएंगे। भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान कायम करने वाले अनूप अरोरा अहम किरदार में दिखाई देंगे। कॉमेडी किंग सीपी भट्ट उर्फ ढेला बाबा और स्टार कॉमेडियन साहेब लाल धारी दर्शकों को गुदगुदाने का काम करेंगे। इन सभी भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए दिग्गज हस्तियों साथ सोनू बनारसी अपने अभिनय का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि एसबीएफ प्रोडक्शन हाउस के बैनर के तले बन रही फिल्म 'जनम जनम के साथ' की शूटिंग शुरू करने से पहले ग्रैंड मुहूर्त किया। विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दिया गया है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता सोनू कुमार हैं। लेखक व निर्देशक हेमराज वर्मा हैं। डीओपी ओम मिश्रा, संगीतकार अमन श्लोक, डांस मास्टर अशोक मैती, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर संगम सुहाना, प्रोडक्शन कंट्रोलर निजाम खान, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मेकअप सोना श्रीवास्तव का है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सोनू बनारसी, मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, सीपी भट्ट, स्टार कॉमेडियन साहेब लाल , पूजा सिंह, नीलम, रीता तथा मेहमान भूमिका संचिता बनर्जी हैं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


VPS Complex, Sakhopar Kushinagar. #29, Block-C Sector 6 Vrindavan Colony
Lucknow
226029