Competitive Exams

Competitive Exams

Share

19/07/2024

मुख्यमंत्री जी की स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत बहन को स्मार्टफोन मिलना था, जिसके लिए स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान महाविद्यालय के प्रबंधक श्री प्रेमनाथ शुक्ला और प्रधानाचार्य पवन सिंह ने 4500 रुपए अलग से माँग की। यह पैसा किसलिए है पूछने पर बदतमीज़ी किए हैं, अंत में हुआ ये है की बहन को बिना फ़ोन दिए वापस भेज दिया है ये बोलते हुए की जहाँ शिकायत करना हो कर लो, जब तुम्हारे पास 4500 रुपए हो जाए तो आना।

DIOS Sultanpur से बात बतायी गई फ़ोन के माध्यम से उसके बाद भी कोई कारवाही नहीं हुई, SDM लंभुआ को फ़ोन और वॉट्सएप के ज़रिये शिकायत की गई है, जिसपर अभी भी कार्रवाई का इंतज़ार है ।
प्रिंसिपल और प्रबंधक ने शिकायत करने पर प्रैक्टिकल में नंबर काटने की धमकी दी है ।ये वीडियो प्रधानाचार्य की बदतमीज़ी का है, इन जैसे आचरण वाले इंसान को ऐसे पद पे रहने का कोई हक़ नहीं है, ना ही ऐसे संस्थान के पास विद्यालय चलाने की मान्यता होनी चाहिये।
इन शिक्षा माफियाओं से ऊपर वाला सबको बचाए रखे, ये लोग इतना बड़े हो चुके हैं की इनको अब किसी का डर नहीं है । ये घाघ हो चुके हैं, शिक्षा को व्यापार बनाके खुली लूट कर रहे हैं ।

ये वीडियो प्रधानाचार्य की बदतमीज़ी का है, इन जैसे आचरण वाले इंसान को ऐसे पद पे रहने का कोई हक़ नहीं है, ना ही ऐसे संस्थान के पास विद्यालय चलाने की मान्यता होनी चाहिये।

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Lucknow