PETWA

PETWA

Share

Photos from PETWA's post 02/06/2022

फिजिकल एजुकेशन टीचर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनकी सरकार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देती है कि सरकार द्वारा शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों को भी शिक्षक की श्रेणी में शामिल करने के लिए सिद्धांत एक सहमति प्रदान की गई हैं। मुख्य मुद्दा यह हैं कि शारीरिक शिक्षा जैसे अनिवार्य विषय को नियमित शिक्षकों के द्वारा ही पढ़ाया जाना चाहिए परंतु पिछली विभिन्न सरकारों द्वारा इस विषय की अनिवार्यता को न समझते हुए इसे पाठ्यक्रम का एक अतिरिक्त क्रियाकलाप का हिस्सा माना और उसमें नियमित शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की भर्ती के स्थान पर प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षको की योग्यता वाले शिक्षको को अनुदेशकों के रूप में भर्ती कर पठन पाठन का प्रयास किया गया।
फिजिकल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने सदा इस बात का समर्थन किया कि शारीरिक शिक्षा विषय (अनिवार्य विषय) को केवल शिक्षक के माध्यम से ही पढ़ाया जाए शासन द्वारा इस मांग का सम्मान करने के लिए समस्त पदाधिकारियों ने वर्तमान सरकार का आभार प्रकट किया है माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह द्वारा दिए गए व्यक्तव्य के अनुसार अनुदेशक को शिक्षक की श्रेणी में रखा गया है वर्तमान में लागू नई शिक्षा नीति में सभी विषयों का पठन पाठन केवल नियमित शिक्षक ही कराएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुपालन में जो भी कार्य राज्य सरकार करेगी उसके लिए शारीरिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिसका पूर्ण समर्थन करेगा।

धन्यवाद।

रवि कुमार
7651885930
( कॉल & व्हाट्सऐप )
प्रदेश अध्यक्ष
फिजिकल एजुकेशन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
(बेसिक शिक्षा इकाई)

Photos from PETWA's post 29/11/2021

आप सभी साथियों को नमस्कार।

PETWA के प्रांतीय आवाहन पर दिनांक 25 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक ज्ञापन का कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें माननीय महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन स्पीड पोस्ट/ रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्वयं हस्ताक्षरित या ग्रुप (4 से 10 सदस्यों के हस्ताक्षर ) वाला ज्ञापन प्रेषित करना सुनिश्चित करे।
यह हमारी विभागीय लड़ाई की अहम कड़ी है।
आजादी के समय से शारीरिक शिक्षा विषय लागू है इसका पाठ्यक्रम 2004 पुनरीक्षित किया गया है आप सभी को अवगत कराना है कि विभाग में अभी तक शारीरिक शिक्षा के नाम पर सिर्फ शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती की गई है इतना महत्वपूर्ण विषय होने के बावजूद विषय की गंभीरता को नहीं समझा जा रहा है क्योंकि हमारे अपने अधिकारियों को पीटीआई, खेल शिक्षक और शारीरिक शिक्षक तीनों एक ही दिखते हैं ऐसा नहीं है यह तीनों अलग-अलग पद है इसी कारण से हमें अपनी बात को सरकार से मांग करने के पहले अपने उच्च अधिकारियों के सामने इस प्रस्ताव को रखना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि अगर हमारे उच्च अधिकारी इस बात को गंभीरता से लेंगे तो कोई भी सरकार हो हमको नियमित शिक्षक बनाने के लिए बात होगी शारीरिक शिक्षा विषय को खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि विद्यालयों का पूर्णता क्रियान्वयन शारीरिक शिक्षा की पाठ चर्चा के अनुक्रम के अनुसार की हो रहा है इसलिए हम माननीय महानिदेशक स्कूली शिक्षक को ज्ञापन प्रेषित करें जिससे हमारी बात को महानिदेशक जी सरकार के सामने प्रस्तुत करें और हमको नियमित शिक्षक बनाया जा सके।
इसलिए प्रत्येक जिले से आप स्वयं हस्ताक्षरित या अपने चार छे 10 साथियों के साथ ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर स्पीड पोस्ट रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अवश्य प्रेषित करें और ज्ञापन की फोटो के साथ रजिस्टर्ड डाक की स्पीड पोस्ट की रिसीविंग को 76 51 88 59 30 पर अवश्य प्रेषित करें जिससे अधिकारियों को संज्ञान प्राप्त कराया जा सके।
आपसे विनम्र निवेदन है की प्रत्येक दशा में ज्ञापन प्रेषित करे।

यह प्रयास हमारे लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि जब हमारे उच्च अधिकारी हमारे पक्ष में खड़े होंगे तो हमारा नियमितीकरण निश्चित है आप सभी साथियों से निवेदन है कि कृपया इस पोस्ट को अपने प्रत्येक शारीरिक शिक्षक अनुदेशक, प्रशिक्षित बेरोजगार साथी तक अवश्य पहुंचाएं जिससे अनुदेशकों का नियमितीकरण सुनिश्चित हो और रिक्त विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक की नई नियुक्ति की जा सके।
आपके सहयोग की अपेक्षा करता हूं यह हम आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रयास कर रहे है
आपका अपना लगातार संघर्ष करने वाला साथी ।
धन्यवाद

रवि कुमार
7651885930
(Call & Whatsapp)
प्रदेश अध्यक्ष
PETWA
बेसिक शिक्षा इकाई

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Lucknow
226024