Adarsh Kumar
31/07/2025
“वादे नहीं, विकास की गूंज है ये...”
वॉर्ड नं. 1 अब बदल रहा है!
जनता से किए गए हर वचन को निभाना मेरा धर्म है,
और आज उसी संकल्प को साकार करते हुए
₹2.5 करोड़ की लागत से गली निर्माण व नाले निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
यह महज़ निर्माण नहीं,
यह भरोसे की बुनियाद है,
यह विकास की शुरुआत है,
यह उस जनआस्था का सम्मान है, जो आपने मुझ पर जताई।
इस पवित्र कार्य का शुभारंभ मैंने वार्ड के बुज़ुर्गों, माताओं-बहनों और जनमानस के करकमलों से करवाया,
क्योंकि मैं मानता हूं —
"जहाँ जनता की भागीदारी होती है, वहीं सच्चा लोकतंत्र फलता है।"
मैंने जो कहा, उसे पूरा किया —
न शोर मचाया, न श्रेय लिया — सिर्फ काम किया।
🌱 मेरा लक्ष्य है — वॉर्ड नं. 1 को आदर्श वॉर्ड बनाना।
💪 मेरा संकल्प है — हर गली, हर घर तक विकास पहुँचाना।
आपका विश्वास,
मेरी ताक़त।
आपकी सेवा,
मेरा धर्म।
आपका सच्चा जनप्रतिनिधि
आदर्श प्रधान
पार्षद, वॉर्ड नं. 1, नगर पालिका परिषद लोनी
17/06/2025
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित हुए मेरी कर्म भूमि सलाह नगर की बहन नेहा पुत्री श्री गौतम व मेरी जन्म भूमि ग्राम निठोरा लोनी के भाई सुधीर पुत्र श्री बल्ली जी को पुलिस ट्रेनिंग पर जाते समय गौरवपूर्ण क्षण का हिस्सा बना उन्हें उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं और बधाई दी.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Loni