Mohan Verma

Mohan Verma

Share

23/06/2026

हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एफ.आर.यू. (प्रथम संदर्भन इकाई) बनाने का रास्ता हुआ साफ।

मेरे द्वारा विधानसभा में उठाए गए विषय पर सकारात्मक पहल करते हुए महानिदेशक परिवार कल्याण ने हाटा सीएचसी को एफ.आर.यू. के मानकों के अनुरूप विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एफ.आर.यू. सुविधा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सीय सेवाएं मिलेंगी तथा गंभीर मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्यत्र रेफर नहीं करना पड़ेगा।

यह हाटा विधानसभा की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Photos from Mohan Verma's post 23/06/2026

समाचार पत्रों मे....

22/06/2026

मेरे प्रस्ताव पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने ग्रामसभा सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने के लिए सहमती प्रदान की है ।

ग्राम सभा सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने से लगभग 32 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। यद्यपि ग्राम सभा मुड़िला हरपुर, गौनरिया,अथरहा,पिपरा,लंगड़ी,देवराजपिपरा व दुबौली की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुबिधा मिलेगा ।

सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा व मोतीचक का दबाव कम होगा तथा बेहतर व उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्रवासियों को मिल सकेगी ।

मैं अपनी ओर से तथा हाटा की देवतुल्य जनता-जनार्दन की तरफ से सूबे के लोकप्रिय यशस्वी-ऊर्जावान मुख्यमंत्री जी योगीआदित्य नाथ जी महाराज तथा उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी (चिकित्सा,शिक्षा,स्वास्थ्य विभाग) तथा लोकप्रिय सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दूबे जी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ।

Photos from Mohan Verma's post 22/06/2026

आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा चंदनपुर पोखरभिंडा में श्री शिवम गुप्ता जी के पूज्य पिता स्वर्गीय श्री राजू गुप्ता जी के मुंबई मे निधन की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Kushinagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Hata
Kushinagar
274203