Kullu Times
01/06/2026
तेजा ठाकुर चौथी बार बने कुल्लू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
आरसी विष्ट को सौंपी महासचिव की कमान
Kullu Times
जिला कुल्लू का मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू बार एसोसिएशन के चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें तेजा ठाकुर को चौथी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। चुनावी प्रक्रिया में महासचिव के पद पर आरसी विष्ट को तैनात किया गया। वही चौथी बार अध्यक्ष बने तेजा ठाकुर ने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन के हितों के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ उप प्रधान के लिए तेज सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष के लिए सोनिया ठाकुर, सचिव के लिए चंद्रमणि, कोषाध्यक्ष के लिए योगेश्वरी और प्रेस सचिव के लिए पार्थ पराशर को चुना गया।
01/06/2026
श्री राम कथा पंडाल में धूमधाम से मनाया प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव
Kullu Times
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रथ ग्राउण्ड,कुल्लू में श्री राम कथा अमृत का आयोजन किया गया है। कथा से पूर्व नितिन बंगा और रमेश कुमार ने परिवार सहित पूजन किया। कथा वाचन करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी ने प्रभु श्री राम जन्म प्रसंग को भगवत प्रेमियों के आगे बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। महाराज दशरथ जो पुत्र की इच्छा लेकर जब अपने गुरुदेव वशिष्ठ के पास जाते हैं तो गुरुदेव वशिष्ठ उन्हें चार पुत्र रत्न की प्राप्ति का वरदान देते हैं। यज्ञ नारायण भगवान की कृपा से उनके घर में श्री हरि नारायण मां कौशल्या की गोद से जन्म ले करके आते हैं। यह बाहरी अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम जी का प्राकट्य हमें संकेत करता है कि हम अपने अंतर्गत में प्रभु श्री राम को प्रकट करें। वास्तव में यह हमारा जो शरीर है इसे ग्रंथों के अंदर अयोध्या कह कर के संबोधित किया। 8 चक्रों नवद्वारों से सुसज्जित यह मानव की देही जिसमे परमात्मा श्री राम ज्योति रूप में विद्यमान हैं। आवश्यकता है एक ऐसे सतगुरु की जिसके माध्यम से हम अपने अंतर्गत में उस प्रभु श्रीराम के ज्योति स्वरूप का साक्षात्कार कर पाए। श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग में सन्त समाज से बधाई गीत गाए और प्रभु प्रेमियों ने नाच गाकर अपनी खुशी को व्यक्त किया।
साध्वी जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमें प्रेरणा देते हैं कि हम अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को धारण करें, जो नैतिक मूल्य मानव के व्यक्तित्व को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की मानिंद सुंदर बनाते हैं। लेकिन आज इस समाज का यह दुर्भाग्य है कि प्रभु श्री राम जी के भक्त होने के पर भी हम अपनी सुंदर संस्कृति व संस्कारों को न अपनाकर पाश्चात्य संस्कृति के अनुसार अपनी जीवनशैली को अपनाते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज बच्चे माता-पिता का सम्मान नहीं करते , वृद्ध आश्रमों की संख्या निरंतर बढ़ती चली जा रही है। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी का कहना है कि मानव का जीवन एक वृक्ष की समान है जिसके ऊपर फल फूलों रुपी नैतिक मूल्य तभी रोपित हो सकते हैं, यदि उसे जड़ से सींचा जाए और केवल अध्यात्म ही वह जल है जिससे मानव के जीवन को सींचकर उसे संस्कारों से पोषित किया जा सकता है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह जी ने संस्थान के कथा आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
01/06/2026
काज़ा में दिखेगी देश के विभिन्न राज्यों की झलक - विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज
कार्यक्रम होगा 6 जून से शुरु, देशभर के 50 युवा लेंगे भाग
Kullu Times
स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा में 6 जून से विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों से 50 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे, जिसमें देशभर के राज्यों की संस्कृति व जीवनशैली की झलक दिखेगी। इसका मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। यह युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने की बड़ी पहल है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी काज़ा शिखा ने सोमवार को इस कार्यक्रम से संबंधित आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार, दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के युवा शामिल हैं। इन युवाओं को सीमांत क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक परिस्थितियों को निकटता से जानने का अवसर 2 फेज में मिलेगा। कार्यक्रम के लिए कुल 10 सीमांत गांवों की पहचान की गई है। प्रत्येक गांव में पांच प्रतिभागियों का एक समूह बनाया जाएगा। इसमें काजा खास, काजा सोमा, हल, शेगो, किब्बर, रामा खास, लालुंग, हुरलिंग, गयू और लिरित गांवों का चयन किया गया है।
यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। माय भारत हिमाचल प्रदेश, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में एसडीएम दीक्षित राणा, बीडीओ अंशुल, जिला युवा अधिकारी, माय भारत शिमला प्रदीप कुमार, जिला युवा आधिकारी कुल्लू एवं अतिरिक्त प्रभार लाहौल व स्पीति प्रतिभा शर्मा, लेखा अधिकारी माय भारत कुल्लू
यांगचेन लामो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
01/06/2026
जिला कुल्लू आने वाले सैलानियों की हो सुरक्षा जांच
हथियार लेकर कुल्लू पहुंच थे सैलानी
गोली कांड से जिला की शांति हो रही हैं भंग
ग्रामीणों ने डीसी कुल्लू को सौंपा ज्ञापन
Kullu Times
जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के कसोल में जिस तरह से पंजाब के युवकों के द्वारा स्थानीय युवक की टांग में गोली मारी गई। उससे घाटी की शांति भंग हुई है और लोगों के दिलों में भी डर बैठ गया है। ऐसे में कुल्लू पुलिस को चाहिए कि जिला कुल्लू आने वाले हर सैलानियों की सुरक्षा की दृष्टि से जांच की जानी चाहिए और हथियार लेकर आने वाले सैलानियों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर मणिकर्ण घाटी के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ढालपुर में डीसी कुल्लू से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रधान
नीरज शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए चेक पोस्ट का होना भी अनिवार्य है। ताकि उनके सामान की जांच की जा सके।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Kullu
175101