NSS Unit GC Kullu
22/12/2025
आज दिनांक 22-12-2025को राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू इकाई द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर खेमचंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस बैठक में 55 स्वयंसेवियो ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की इस बैठक को बुलाने का मुख्य उद्देश्य यह था कि 7 दिवसीय स्पेशल कैंप के लिए स्वयंसेवियों का चयन करना और उन्हें इस कैंप के बारे में जानकारी देना ।इस बैठक में स्वयंसेवी वंदना ने एडवेंचर कैंप लगाया था तो उसने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किया और स्वयंसेवी भूमिका ने आपदा मित्र का कैंप लगाया तो उसने भी अपना अनुभव साझा किया। स्वयंसेवी डिंपल RD ZONAL के लिए चयनित हुए थे तो उन्होंने भी अपना अनुभव साझा किया
10/11/2025
दिनांक- 10/11/2025
आज एन.एस.एस कुल्लू इकाई द्वारl राजकीय महाविद्यालय परिसर मे सफाई कराई गई इसमें लगभाग 80 वालंटियर ने भाग लिया इसमे मुखय रूप से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम चंद तथा डॉ. प्रोमिला राणा शामील थे l एन.एस.एस. इकाई ने मिलकर महाविद्यालय की पार्किंग,आर्ट्स ब्लॉक,तथा प्रिंसिपल ऑफिस के बहार साफ सफाई की l साथ ही महाविद्यालय के छोटे छोटे स्थानो मे भी सफाई की गई l सभी स्वयंसेवकों को दो-दो के समूहों में बाँटा गया।साथ ही सभी वालंटियर को रेफ्रेशमेंट्स भी दी गयी l
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS India
NSS Unit GC Kullu
शुक्रवार 07 नवंबर 2025
आज राष्ट्रीय गीत के 150वी जयंती पर NSS GC Kullu इकाई द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के अग्रदूत, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती पर NSS GC कुल्लू द्वारा आयोजित "पदयात्रा" कार्यक्रम
22/09/2025
20 सितंबर, 2025 : -
आज जिला स्तरीय PRE-RD SELECTION के लिए विभिन्न महाविद्यालयों से स्वयंसेवी कुल्लू महाविद्यालय आए थे जिन्होंने इसमें भाग लिया | पांच महाविद्यालयों राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, राजकीय महाविद्यालय सैंज, राजकीय महाविद्यालय पनारसा, राजकीय महाविद्यालय हरीपुर, राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी से 18 स्वयंसेवियों ने इसमें भाग लिया। इस SELECTION CAMP में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्राप्त माननीय सुमित ठाकुर और पिछले वर्ष RD- CAMP दिल्ली में भाग लेने वाली कुल्लू महाविद्यालय की बेबी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। PRE - RD SELECTION के लिए सर्वप्रथम स्वयंसेवियों की लंबाई और फ्लैट फुट की जांच की गई और उसके बाद उनका ड्रिल टेस्ट लिया गया जिसके आधार पर उनका चयन किया जाना है। डॉ. ख़ेम चंद , प्रो. अजय और प्रो. निश्चल ड्रिल टेस्ट के ऑफिशियल जजेस रहे। इसके पश्चात स्वयंसेवियों का चयन सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आधार पर होना था जिसके जजेस प्रो. पूजा और प्रो. ठाकुरसैन मुख्य रूप से रहे। इसके बाद प्रेसिडेंट अवॉर्डी सुमित ठाकुर जी द्वारा सभी स्वयंसेवियों का इंटरव्यू लिया गया। इस प्रकार से ड्रिल टेस्ट, सांस्कृतिक प्रतियोगिता और इंटरव्यू के पश्चात सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वयंसेवियों का चयन किया जाना है। इसमें कुल्लू महाविद्यालय के स्वयंसेवियों तृष्णा, डिंपल, राजेन्द्र, चेतन, राधिका, पार्वती, भावना, भूमिका और अलीषा ने भाग लिया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Near Dhalpur Ground
Kullu