Thegenexpress
यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर चश्मदीदों का बयान, राहत में देरी का आरोप
मथुरा ; यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर चश्मदीदों के बयान सामने आए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आग बहुत कम लगी थी, लेकिन पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर देरी से पहुंचीं। हादसे के समय बसों के गेट लॉक हो गए थे, जिसके कारण कई यात्रियों को खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया गया। वहीं, हादसे में लापरवाही के आरोपों को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
*10 लोगों को ले जा रहा छोटा प्लेन मेक्सिको सिटी के पश्चिम में टोलुका में बिल्डिंग से टकरा गया। प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।*
UPPSC परिणामों की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
प्रयागराज; आज सैकड़ों छात्रों ने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की मुख्य मांग PCS प्री 2024 और RO–ARO प्री 2023 के परिणामों की फाइनल आंसर की जारी करने और पास व फेल छात्रों के नंबर सार्वजनिक करने की थी।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कई छात्रों को घसीटते हुए वहां से हटाया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की।
भोपाल में बच्चों को लेकर धुरंधर देखने पहुंच गया परिवार फिल्म को रोकना पड़ा
उदयपुर में बदमाशों का उत्पात, चाकू की नोक
पर लूटा, दो युवक लहूलुहान
AAP का भाजपा पर तंज, “मोदी ने बोला 400 पार, रेखा गुप्ता ने AQI किया 800 पार”
दिल्ली ; आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर साझा किया है। वीडियो में पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है, “मोदी ने बोला 400 पार, रेखा गुप्ता ने AQI किया 800 पार।”
AAP का आरोप है कि दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा जिम्मेदारी से बच रही है। पार्टी ने इस वीडियो के जरिए प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं।
बुलंदशहर में बाथरूम में गैस गीजर से दम घुटने से 15 वर्षीय लड़की की मौत
बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ; उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया गया है कि एक 15 वर्षीय लड़की बाथरूम में नहा रही थी, तभी गैस गीजर से निकल रही गैस के कारण उसकी मौत हो गई।
परिवार और पड़ोसी घटना के बाद सदमे में हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
*दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद में नकली दवा फैक्ट्री पकड़ी,*
*2 आरोपी गौरव भगत और विशाल गुप्ता को किया गिरफ्तार !!*
स्किन रोग में काम आने वाली बेटनोबेट जैसी क्रीम भी नकली बनाई जा रही थी। 2.30 करोड़ का माल जब्त हुआ। उत्तर भारत के कई राज्यों में सप्लाई थी।
दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,
जहां वाहन के कागज़ात उपलब्ध नहीं होने पर
यातायात पुलिस कर्मी ने कार चालक के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान
कार चालक जरूरी दस्तावेज़ नहीं दिखा सका,
जिसके बाद पुलिसकर्मी और चालक के बीच कहासुनी हुई।
आरोप है कि इसी दौरान
यातायात पुलिस कर्मी ने
कार चालक पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर
सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,
जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
बोर्ड पर साफ़ लिखा है “निःशुल्क”, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
यह मामला है (स्थान) का, जहाँ बोर्ड पर सेवा को निःशुल्क बताया गया है, लेकिन मैडम के अनुसार इसकी कीमत 10 रुपये वसूली जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बोर्ड पर “निःशुल्क” लिखा है, तो फिर पैसे क्यों लिए जा रहे हैं? यही सवाल अब व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं।
“जब फ्री लिखा है तो पैसे लेना गलत है, हमसे रोज़ 10 रुपये लिए जाते हैं।”
अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ़ एक गलती है या जानबूझकर की जा रही मनमानी? संबंधित विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
कोटा शहर में बेरोजगारी के कारण लोग हताश हैं अदालत परिसर में मौजूद व्यक्ति ने गुस्से से कहा आंकडा डालुंगा करना है जो कर लो ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
, VISHVKARMA NAGAR, NEAR TRANSPORT NAGAR
Kota
324007
Opening Hours
| Monday | 10am - 7pm |
| Tuesday | 10am - 7pm |
| Wednesday | 10am - 7pm |
| Thursday | 10am - 7pm |
| Friday | 10am - 7pm |
| Saturday | 10am - 7pm |
| Sunday | 10am - 2pm |