Genius Club

Genius Club

Share

13/12/2021

E-SHRAM Card: असंठित क्षेत्र के कामगारों के लिए केंद्र सरकार ने इस साल अगस्त माह में ई-श्रम (E-SHRAM Portal) पोर्टल लॉन्च किया। इससे असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों को फायदा होगा। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले कामगार को एक ई-श्रम कार्ड (e-SHRAM Card) जारी किया जाएगा। इस कार्ड की मदद से रजिस्टर्ड कामगार देश में कहीं भी, कभी भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा फ्री दुर्घटना बीमा की मदद भी है। ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों के रजिस्ट्रेशन के लिए 31 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इससे पहले जान लें ई-श्रम कार्ड आखिर है क्या और इसे लेने के लिए पात्रता शर्तें क्या हैं-
असंगठित क्षेत्र के कामगारों में निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार आदि शामिल हैं। ई-श्रम कार्ड में 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन रहेगा। ये कार्ड पूरे देश में हर जगह वैध रहेगा। यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर होगा अर्थात एक बार प्रदान किए जाने के बाद, यह कामगार के लिए अपरिवर्तित रहेगा। ई-श्रम कार्ड जीवन भर के लिए मान्य है। लिहाजा इसके रिन्युअल की कोई आवश्यकता नहीं है।

कामगार नियमित रूप से अपना विवरण, मोबाइल नंबर, वर्तमान पता आदि अपडेट कर सकते हैं। अपने खाते को सक्रिय रखने के लिए, वर्ष में कम से कम एक बार अपना खाता अपडेट करना आवश्यक है। ई-श्रम पोर्टल पर जाकर या सीएससी के माध्यम से कामगार अपना विवरण अपडेट कर सकते हैं। अपडेट की जा सकने वाली डिटेल्स में मोबाइल नंबर, वर्तमान पता, व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता, कौशल के प्रकार, पारिवारिक विवरण आदि शामिल हैं।

ई-श्रम कार्ड केवल असंठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है। लिहाजा ईपीएफओ या ईएसआईसी के मेंबर, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे। कोई भी कामगार जो गृह-आधारित कामगार, सेल्फ इंप्लॉइड कामगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत वेतन भोगी कामगार है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है। असंगठित क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान/इकाइयां शामिल हैं जो वस्तुओं/सेवाओं के उत्पादन/बिक्री में लगी हुई हैं और 10 से कम कामगारों को नियोजित करती हैं। ये इकाइयां ईएसआईसी और ईपीएफओ के अंतर्गत कवर नहीं हैं। असंगठित कामगार के रूप में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई आय मानदंड नहीं हैं। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आय का कोई मानदंड नहीं हैं लेकिन कामगार को आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

Address - 125, Adarshnagar, Konnagar,Panday Colony, PO Barabahera, Hooghly (WB)

Happy Diwali From Geniusclub | Team- Geniusclub | By- Dipak Sir 05/11/2021

Happy Diwali

Happy Diwali From Geniusclub | Team- Geniusclub | By- Dipak Sir Happy Diwali From Geniusclub | Team- Geniusclub | By- Dipak SirHappy Diwali from our team wish you a very happy and safe diwaliStay safe stay connected Thank...

26/05/2021

Basic to Advance
For more details contact us
Thank you...

Want your school to be the top-listed School/college in Konnagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


125, Adarshnagar, P. O./Barabahera, Dist-Hooghly
Konnagar
712246

Opening Hours

Monday 8am - 8pm