Global Information Technology

Global Information Technology

Share

16/05/2022

Happy Buddha Purnima 2022: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 16 मई 2022, दिन सोमवार को है। बौद्ध धर्म के साथ ही हिंदू धर्म में भी भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। भगवान गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं। 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115 9319681525
www.khatimahub.com
email: [email protected]

07/05/2022

हमारे देश का राष्ट्रगान 'जन गण मन' को रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। रवींद्रनाथ टैगोर एक ऐसे अकेले कवि हैं, जिनकी दो रचनाएं दो देशों की राष्ट्रगान बनीं। बांग्लादेश का राष्ट्रीयगान 'आमार सोनार बांग्ला' के भी रचियता रवींद्रनाथ टैगोर ही हैं। साहित्य को देश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नई पहचान दिलाने वाले पहले नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता में जोरासंको हवेली में हुआ था। रवींद्रनाथ टैगोर सिर्फ एक कवि ही नहीं बल्कि संगीतकार, चित्रकार और लेखक भी थे। इसके साथ रवींद्रनाथ टैगोर ने जीवन जीने को लेकर भी कई विचार दिए हैं। उनके बताएं विचारों पर चलकर जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525

03/05/2022

इस बार 03 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं। दिपावली की तरह ही अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे शुभ और अच्छा माना जाता है।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

29/04/2022

इस्लाम धर्म के सबसे पाक महीने माह-ए-रमजान में पड़ने वाले आखिरी जुमा को अलविदा जुमा कहते हैं. ईद से ठीक पहले वाले शुक्रवार को जुमातुलविदा मनाया जाता है. ईद से पहले मुस्लिम समुदाय का ये बहुत बड़ा त्योहार है, जो बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन दुनिया भर के मुसलमान अपना सारा दिन अल्लाह की इबादत करके गुजारते हैं. इस्लाम धर्म के लोग इस दिन अल्लाह की इबादत के साथ इस बात का शुक्र अदा करते हैं कि उन्हें माह-ए-रमजान में रोजा रखने, तरावीह पढ़ने और अल्लाह की इबादत करने का मौका नसीब हुआ. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं. आप सभी को इस पवित्र दिन की बहुत बहुत शुभकामनाये । ईश्वर आपको व आपके परिवार को बरकत अता फरमाए , और हम सभी को नेक रास्तों पर चलने की समझ दे। आमीन

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

Want your business to be the top-listed Computer & Electronics Service in Khatima?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Khatima
262308